सासाराम। क्षत्रिय संस्कृति और कला के महत्व को समझाते हुए स्कूल के बच्चों के माध्यम से इसे आगे बढ़ाने की प्रेरणा के मद्देनजर डिहरी प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय भेड़िया सुअरा समस्त विद्यालय परिवार द्वारा श्रावण महोत्सव सह आजादी का अमृत महोत्सव 2022 कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सावन से संबंधित क्षेत्रीय कला और संस्कृति से संबंधित कई विधाओं की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे डीपीओ ने बच्चों के बीच क्षेत्रीय और सावन के महत्व को बताया। वही कार्यक्रम में मौजूद डीपीओ मध्यान भोजन रविंद्र कुमार द्वारा शिक्षिका नंदनी कुमारी के नवाचार और विद्यालय प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश सिंह के सहयोग की प्रशंसा करते हुए बच्चों के उत्साह की भी प्रशंसा किया। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश सिंह द्वारा सावन के महत्व और क्षेत्रीय संस्कृति के कला खेती के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और सावन से संबंधित कई कलाओं को प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को सीखने का मौका मिला। प्रतियोगिता में रोपनी, मेहंदी, कांवर यात्रा, कजरी, गीत संगीत बिहारी व्यंजन, लिट्टी चोखा के विभिन्न आइटम ने दर्शकों का मन मोहा।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों में रवि कुमार, आकाश कुमार, रजनी, पल्लवी, राधा कुमारी, सुनंदा कुमारी, खुशी कुमारी सहित अन्य शामिल थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में नवाचार केंद्रीय सांस्कृतिक शोध प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षिका नंदिनी कुमारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाया। साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश सिंह, सहयोगी शिक्षक बबलू कुमार, कमलेश कुमार, अक्षय तिवारी, सुनीता कुमारी, उर्मिला कुमारी, सुनीता कुमारी, रसोईया रीता कुमारी और अन्य लोगों ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाया।