सासाराम : तृतीय जिला स्तरीय एक दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का सफल आयोजन रविवार को न्यू स्टेडियम फजलगंज में संपन्न हो गया। प्रतियोगिता में 70 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें सब जूनियर, कैडेट जूनियर एवं सीनियर वर्ग के खिलाड़ी शामिल हुए। प्रतियोगिता में रोहतास ताइक्वांडो एसोसिएशन ने ओवर ऑल चैंपियन बनने का खिताब हासिल किया। दूसरे स्थान पर केंद्रीय विद्यालय सासाराम के खिलाड़ी रहे और तीसरे स्थान पर सिद्धार्थ ताइक्वांडो अकैडमी के खिलाड़ी हुए। इसकी जानकारी रोहतास जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव धनंजय कुमार ने दिया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को सफल बनाने में खिलाड़ियों के साथ-साथ निर्णयको का भी कार्य सराहनीय रहा। संघ के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन ओशो संघ के अध्यक्ष व प्रज्ञा निकेतन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक इंजीनियर संजय कुमार त्रिपाठी ने फीता काटकर और नारियल तोड़कर किया। ऑफिशल्स के रूप में माधव कुमार मिश्रा, अरविंद कुमार, राहुल, अमित, उज्जवल, नवल किशोर, नीरज, सपना, चंचल और संतोष का कार्य सराहनीय रहा।(तृतीय जिला स्तरीय ताइकवांडी)
Read also : कोचस : स्नेहा कुमारी को नगर पंचायत अध्यक्ष अविश्वास प्रस्ताव हासिल करने पर मंत्री एवं विधायक ने दी बधाई
इस प्रतियोगिता में सबसे कम वेट कैटेगरी 24 किलोग्राम बालक वर्ग में क्रिस वत्स ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि 32 किलोग्राम में दर्श को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। सब जूनियर गर्ल्स में 24 किलोग्राम में अनुष्का कुमारी को स्वर्ण पदक, 29 किलोग्राम में रिद्धि को स्वर्ण पदक, 38 किलोग्राम में राजनंदनी को स्वर्ण पदक, 45 किलोग्राम में पूर्वी सिंह, 45 प्लस किलोग्राम में सौम्या वाणी को स्वर्ण पदक हासिल हुआ। वही सब जूनियर वर्ग में अंशुमान और प्रतीक पाठक को कांस्य पदक, अभिषेक, अभिषेक कुमार सिंह को रजत पदक, आर्यन गुप्ता को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। 32 किलोग्राम में आनंद प्रकाश को कांस्य पदक उज्जवल राज को रजत पदक और प्रीतम सिंह को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। 35 किलोग्राम में आशीष सिंह और ऋषभ राज को कांस्य पदक, आदर्श राज को रजत पदक और विराज सिंह को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। 38 किलोग्राम में धीरज कुमार को रजत पदक, ओंकार तिवारी को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।(तृतीय जिला स्तरीय ताइकवांडी)
41 किलोग्राम में आशीष दुबे को स्वर्ण पदक, 44 किलोग्राम वर्ग में अभिज्ञान त्रिपाठी को रजत पदक, सात्विक रंजन को स्वर्ण पदक, 50 किलोग्राम में रजत कुमार को स्वर्ण, जूनियर बॉयज ग्रुप में 51 किलोग्राम में हंसराज आनंद को स्वर्ण, 59 किलोग्राम में शिवम कुमार सिंह को रजत पदक, सीनियर बॉयज में 51 किलोग्राम में रितेश कुमार को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। 49 किलोग्राम में खुशी सिंह को स्वर्ण पदक, 52 किलोग्राम में सपना सिंह को स्वर्ण पदक, 63 किलोग्राम में श्रेया वत्स को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। कैडेट वर्ग में 33 किलोग्राम में सत्य प्रकाश को स्वर्ण, 41 किलोग्राम में युवराज आनंद को स्वर्ण, 45 किलोग्राम में चंद्रभान सिंह को कांस्य पदक, शुभम कुमार को रजत पदक और मनीष कुमार गुप्ता को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। 65 प्लस किलोग्राम में विपुल मिश्रा को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। कैडेट गर्ल्स वर्ग में 37 किलोग्राम में स्वर्ण पदक 41 किलोग्राम में सृष्टि को रजत पदक, एंजेल कुमारी को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। 44 किलोग्राम में गीतांजलि कुमारी को स्वर्ण पदक, 55 किलोग्राम में दीप्ति राय को स्वर्ण पदक, 59 किलोग्राम में श्री प्रज्ञा को स्वर्ण पदक, 59 प्लस किलोग्राम में अनुषा कुमारी को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। जूनियर वर्ग 60 किलो बालिका वर्ग में विजय श्री को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।(तृतीय जिला स्तरीय ताइकवांडी)