सासाराम : जिले में  डेंगू  को देखते हुए स्वास्थ्य समिति अलर्ट 

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

September 22, 2022

Sasaram

जिले में  डेंगू  को
सासाराम : रोहतास जिले में एक ओर जहां कोरोना संक्रमण के मरीज कम होते दिखाई दे रहे तो दूसरी तरफ डेंगू ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। डेंगू से पीड़ित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। जिले में डेंगू के मरीज मिलते ही जिला स्वास्थ्य समिति पूरी तरह से अलर्ट हो गई है।  सासाराम सदर अस्पताल में डेंगू के साथ साथ चिकनगुनिया जैसी बीमारी को लेकर जांच तेज कर दी गई  है। विदित हो कि 1 हफ्ते के भीतर रोहतास जिले में आधा दर्जन के आसपास डेंगू के लक्षण वाले  मरीज पाए गए हैं। यह  सरकारी आंकड़ा है। इसके अतिरिक्त  निजी जांच केंद्रों में भी डेंगू के मरीज मिलने की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं । ऐसे में रोहतास जिला स्वास्थ्य  समिति ने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अलर्ट करते हुए सभी केंद्रों पर डेंगू एवं चिकनगुनिया जांच के लिए दिशा निर्देश दे दिए हैं।  इधर रोहतास जिला स्वास्थ्य  समिति लोगों से भी लगातार अपील कर रही है कि बदलते मौसम को देखते हुए खासकर बरसात के मौसम में साफ सफाई का ख्याल अधिक रखें। साथ ही साथ सोते वक्त मच्छर दानी का इस्तेमाल जरूर करें, क्योंकि बरसात के दिनों में मच्छरों में वृद्धि हो जाती है जिससे  डेंगू , मलेरिया  एवं चिकनगुनिया जैसी बीमारी होने का खतरा बना रहता है।
ग्रामीण इलाकों के साथ साथ शहरी क्षेत्र पर  भी नजर

Read also :  सासाराम रेलवे स्टेशन परिसर व कॉलोनियों में स्वच्छता को किया गया जागरूक

जिले में डेंगू मरीज के बढ़ते मामलों को देखते हुए शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ रोहतास जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में बसे गांव पर विशेष नजर रखी जा रही है।  सरकारी अस्पतालों में आ रहे हैं बुखार से पीड़ित मरीजों की  जांच कराने की सलाह दी जा रही है। जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अधिकांश बुखार से पीड़ित मरीज पहुँच रहे  हैं।  इधर सासाराम नगर निगम भी डेंगू बीमारी को लेकर चिंतित है। निगम ने  सभी क्षेत्रों में फागिंग मशीन के माध्यम से दवा छिड़काव कराने को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों एवं पहाड़ी क्षेत्रों में भी विशेष सावधानी बरती जा रही है। हालांकि अभी तक कोई ऐसा गांव या क्षेत्र दिखाई नहीं दिया है जहां पर डेंगू बीमारी का प्रकोप देखा जा रहा हो। बावजूद इसके जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा सभी स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सकों के माध्यम से अपने अपने क्षेत्र में विशेष ध्यान रखने के साथ-साथ लोगों को डेंगू से बचाव के लिए उपायों को जन जन तक पहुंचाने की  अपील की  गयी है।
रोहतास के सिविल सर्जन डॉ के एन तिवारी ने बताया कि डेंगू के साथ-साथ चिकनगुनिया बीमारी को लेकर सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को कई दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बताया कि सदर अस्पताल में डेंगू एवं चिकनगुनिया जांच किट  भी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हो गई है।  वहीं  सभी स्वास्थ्य केंद्र पर भी उपलब्ध कराई जा रही है।

देश-विदेश

होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »
तीसरे विश्व युद्ध

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका गहराई, तीन वैश्विक मोर्चों पर बढ़ा तनाव

मार्च 2026 के मध्य में वैश्विक राजनीति बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रही है। दुनिया के तीन बड़े क्षेत्रों में बढ़ते सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरे विश्व युद्ध

और पढें »
कच्चे तेल की कीमत

90 डॉलर से नीचे फिसली कच्चे तेल की कीमत, जानिए गिरावट के पीछे की तीन बड़ी वजहें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में हाल के दिनों में तेज गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो