सासाराम : सिविल सर्जन ने पोलियो की दो बूंद खुराक खिला कर की अभियान की शुरुआत

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

September 19, 2022

सिविल सर्जन ने पोलियो
सासाराम : बच्चों में होने वाली पोलियो की बीमारी से बचाने के लिए सोमवार से पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत सासाराम प्रखंड के अमरा तलाब स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से की गई किया गया। अभियान की शुरुआत रोहतास सिविल सर्जन डॉ के एन तिवारी ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर की किया। अभियान की शुरुआत करते हुए सिविल सर्जन डॉक्टर के एन तिवारी ने कहा कि नियमित टीकाकरण में पोलियो खुराक भी अति आवश्यक है।  क्योंकि पोलियो की वजह से बच्चे विकलांग हो जाते हैं जो जीवन भर के लिए विकलांगता बनी रहती है। ऐसे में बच्चों को विकलांगता से बचाने के लिए पल्स पोलियो अभियान चलाया जाता है।  जिसमें मे बच्चों को पोलियो यों की खुराक पिलाई जाती है। उन्होंने बताया कि फिलहाल हमारे जिले में पोलियो के नए मामले पिछले कुछ वर्षों से न देखने और न हीं सुनने को मिले हैं। बावजूद इसके यह अभियान चलाया जा रहा है ताकि पोलियो को पूरी तरह से जड़ से मिटाया जा सके। सिविल सर्जन ने बताया कि पोलियो की खुराक बच्चे को मां के पेट से ही देनी ना शुरू कर दी दिया जाती ता है और यह खुराक 5 वर्ष तक के बच्चों को दी दिया जाती ता है। क्योंकि 5 वर्ष के बाद बच्चों में पोलियो होने की संभावना ना के बराबर होती है। उन्होंने लोगों से अपील की किया कि अपने बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं। साथ ही साथ उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को भी दिशा निर्देश दिया कि की पोलियो अभियान में कोताही बर्दास्त नहीं ही की जाएगी और कोताही बरतने वाले स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई भी की किया जाएगी गा। पल्स पोलियो टीकाकरण उद्घाटन अभियान में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार जिला, प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ आर के पी साहू, यूनिसेफ के एसएमसी असद इकबाल सागर, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ आफाक आमीर, सासाराम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष कुमार, जिला योजना समन्वयक सह जिला समुदायिक उत्प्रेरक संजीव मधुकर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएचएम प्रवीण कुमार, बीसीएम ममता कुमारी, यूनिसेफ के सासाराम प्रखंड समन्वयक उमाशंकर, दिवाकर तिवारी के अलावा आंगनवाड़ी केंद्र की सेविका, सहायिका एवं एएनएम, आशा कर्मी मौजूद रहीं।
जिले में 4.28 लाख बच्चे लक्षित
पल्स पोलियो अभियान को लेकर रोहतास जिले में कुल 5 लाख 56 हज़ार 621 घरों में 4 लाख 28 हज़ार 100 बच्चों को पोलियो की खुराक देने के लिए लक्षित किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए आधा दर्जन टीम बनायी या गयी या है जिसमें तीन हज़ार से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल किया गया है। अभियान के लिए हाउस टू हाउस टीम-1202, ट्रांजिट टीम-176, मोबाइल टीम- 51,  वन मैन टीम-19, सुपरवाइजर- 518 एवं सब डीपो- 115 बनाए गए हैं। वही इस अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों के मलिन बस्तियों,ईंट  ईट भट्ठा, घुमंतू बंजारा, तथा उच्च जोखिम समूह पर विशेष बल दिया जाएगा, जिसका मुख्य मकसद  लक्षित बच्चों को शत प्रतिशत पोलियो की खुराक देना है।
टीकाकरण में जिले के का स्थान बेहतर
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ आर के पी साहू ने बताया कि बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए कुल 12 टीके लगाए जाते हैं।  जिसमें पोलियो खुराक भी शामिल है। उन्होंने बताया कि नियमित टीकाकरण को लेकर जिले में बेहतर कार्य किए जा रहे हैं, जिसका परिणाम यह है कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के अनुसार 9.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण- 4 में जहां 61.7 प्रतिशत टीकाकरण किया गया था वहीं ही सर्वे 5 के अनुसार यह बढ़कर 71 प्रतिशत हो गया है।

देश-विदेश

होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »
तीसरे विश्व युद्ध

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका गहराई, तीन वैश्विक मोर्चों पर बढ़ा तनाव

मार्च 2026 के मध्य में वैश्विक राजनीति बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रही है। दुनिया के तीन बड़े क्षेत्रों में बढ़ते सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरे विश्व युद्ध

और पढें »
कच्चे तेल की कीमत

90 डॉलर से नीचे फिसली कच्चे तेल की कीमत, जानिए गिरावट के पीछे की तीन बड़ी वजहें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में हाल के दिनों में तेज गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो