सासाराम : अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर गुरुवार को शिक्षा विभाग रोहतास , साक्षरता के डीपीओ राघवेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार महादलित दलित एवं अल्पसंख्यक अति पिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना में कार्यरत शिक्षा सेवक एवं शिक्षा सेवक तालिमी मरकज एवं नवसाक्षरो द्वारा साक्षरता रैली का आयोजन किया गया। सासाराम प्रखंड कार्यालय से निकाली गई रैली शहर के पुरानी जीटी रोड होते हुए समाहरणालय तक जाकर सभा में तब्दील हो गई।(अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर )
रैली का शुभारंभ बंशीधर दुबे एसआर पी एवं बैरिस्टर पांडे केआरपी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। वही रैली के बाद डायट परिसर फजलगंज में जिला के विभिन्न प्रखंडों से आए हुए बच्चों एवं नवसाक्षर के बीच शिक्षा /साक्षरता के महत्व पर वाद विवाद प्रतियोगिता, रंगोली एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रियंका कुमारी कार्यक्रम पदाधिकारी रोहतास एवं राजेश कुमार माझी सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन के आर पी बैरिस्टर पांडे ने किया
। मौके पर मनोज कुमार, संतोष कुमार , शैल कुमारी, सत्यम, केशव प्रसाद के आलावा शिक्षा सेवकों में मोहम्मद सुल्तान, अनीशा मानुसी,अक्षय कुमार राम, उपेंद्र कुमार बैठा, रफीक आलम, इजहार, सदाकत हुसैन, बेबी , अफसाना, नरगिस, इसरत बानो, इशरत जहां, शबाना बशीर शबनम, शाहिना अख़्तर सहित अन्य उपस्थित थें।


























