सासाराम : वसुधैव कुटुंबकम की भावनाओं को जन – जन तक पहुँचाने के ध्येय से मंगलवार को संध्या में राम राज्य रथ यात्रा सासाराम पहुँचा। रथ यात्रा का रथ जैसे ही सासाराम की धरती पर पहुँचा कई जगहों पर हजारों की संख्या में नर – नारी प्रभु श्रीराम संग जानकी माता की दर्शन करने के लिए रथ के पीछे-पीछे चलने लगें। रथ पर सवार साधु- संतों के साथ महर्षि अंजनेश ने स्थानीय काली स्थान के पास श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु रथ यात्रा को कुछ क्षण के लिए विश्राम देकर आशीर्वाद स्वरूप लोगों पर पुष्प छींट कर उन्हें प्रसाद दिया।
बताते चलें कि 5 अक्तूबर 2022 विजयादशमी के पावन अवसर पर 60 दिवसीय यात्रा के क्रम में अयोध्या नगरी से शुरू होकर भगवान श्रीराम का दिग्विजय रथ यात्रा भारत और नेपाल के कुल 27 प्रांतों से होकर पन्द्रह सौ किलोमीटर की यात्रा तय कर 3 दिसम्बर 2022 गीता जयंती के अवसर पर अयोध्या में निर्मित भव्य श्रीराम लला के पावन मंदिर पहुँचेगा।
आजादी का अमृत महोत्सव में राम राज्य रथ यात्रा का नेतृत्व साधु – संतों की टोली के साथ भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने रथ की अगवानी कर संध्या में रवाना किया।