नासरीगंज(रोहतास):- कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण, आत्मा द्वारा रबि किसान चौपाल 2022 का प्रखण्ड के सभी 12 पंचायतों में रबि का आयोजन किया गया है। जिसमें किसानों को रबी फसलों की तकनीकी जानकारी, जैविक खेती को प्रोत्साहन एवं मौसम के अनुकूल कृषि कार्यक्रम से संबंधित जानकारी दी जायेगी। चौपाल के दौरान किसानों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में भी बताया जायेगा।
बीएओ विमलेश मिश्र ने बताया कि रबी 2022 की सफलता के लिए रबी महाभियान की शुरुआत की जा रही है। इस महाभियान में किसानों को रबी मौसम से संबंधित कृषि विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। साथ ही फसल अवशेष प्रबंधन एवं खेतों में फसल अवशेष को जलाने से मिट्टी एवं पर्यावरण को होनेवाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जायेगा। आगामी 30 नवंबर को अमियावर, 01 दिसम्बर को अतिमी, डिहरी व धनाव, 02 दिसंबर को इटिम्हा, कैथी व खिरियांव, 03 दिसंबर को मंगराव, पडुरी व परसिया, 04 दिसम्बर को पवनी व पोखराहा पंचायत में किसान चौपाल का आयोजन किया जायेगा। जिसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।(12 पंचायतों में रबि)