भगवानपुर : थाना कांड संख्या 256/21 के फरार अभियुक्त पासोपुर गांव निवासी फुलेना यादव का 25 वर्षीय पुत्र दिपक यादव को पुलिस ने धारा 366 (ए) के अंतर्गत नाबालिक लड़की संग फरार होने के आरोप में वृहस्पतिवार को देर शाम दानापुर से गिरफ्तार किया है। तथा उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी दिपक यादव टेप्पु चालक है। और वह तेघरा बरौनी बेगूसराय टेम्पो चलाता था।इसी दौरान तेयाय ओपी क्षेत्र के पाली गांव की एक नाबालिग लड़की के साथ वह फरार हो गया।
उक्त बाबत पीड़िता के परिजन दिपक यादव के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कराये गये थे। जिसके आलोक में ओपी प्रभारी राजेश कुमार ठाकुर ने कार्यवाही को आगे बढ़ाया तथा लंबे प्रयास के उपरांत दीपक यादव को गुप्त सूचना के आधार पर वृहस्पतिवार की शाम दानापुर से गिरफ्तार किया। वहीं लड़की पूर्व से ही बाल सुधार गृह में बंद है। पुछताछ के दौरान गिरफ्तार दिपक यादव ने बताया कि वह टेम्पो चलाता था। टेम्पो में मेरा चलंत दूरभाष संख्या अंकित है।
उक्त लड़की टेम्पो से आया जाया करती थी। तथा दूरभाष से फोन आदि भी किया करती थी,इसी दौरान दोनों सम्पर्क में आए। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई भी होनी थी, पुलिस उसके घर कुर्की करने भी गई थी, लेकिन किसी कारण वापस लौट गई थी,इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर ओपी प्रभारी राजेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में अन्य पुलिस बल दानापुर से दिपक यादव को गिरफ्तार कर लिया है। तथा पुछताछ के उपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी चल रही थी।