दाउदनगर: पुलिस ने अरई गांव से एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी सत्येंद्र राजवंशी अरई गांव का रहने वाला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया।
शेषनाथ सिंह बने पीरो बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
यह कार्रवाई दाउदनगर थाना के पीएसआई दीपक कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सत्येन्द्र राजवंशी के खिलाफ न्यायालय से वारंट निर्गत था।