पटना: पावर स्टार के भाई रितिक सिंह का गाना “कईसन ह चीज़” रिलीज, गाने में रितिक में दिखी पवन सिंह की झलक. पावर स्टार पवन सिंह के छोटे भाई “रितिक सिंह” की आवाज़ अब संगीत प्रेमियों को दीवाना बनाने के लिए तैयार है. रितिक सिंह का नया सांग “कईसन ह चीज़” मंगलवार को उनके चैनल रितिक सिंह ऑफिसियल पर रिलीज हुआ. गाने में रितिक सिंह का रोमान्टिक अंदाज़ दिख रहा है. गाने में रितिक का साथ दिया है प्रियंका सिंह ने. प्रियंका सिंह ने पवन सिंह के साथ एक दो नहीं दो दर्जन से भी अधिक सुपर हिट गाने भोजपुरी संगीत जगत को दी है. कईसन ह चीज़ को लिखा है अरुण बिहारी ने जबकि संगीतबद्ध किया है प्रियांशु सिंह.
पटना: पी.सी. चंद्रा ज्वैलर्स अब प्राचीन शहर पाटलिपुत्र में पटना में फ्रेज़र रोड, डाक बंगला क्रॉसिंग पर अपना पहला शोरूम लॉन्च किया
गाने का लिंक गाना देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये
आपको बता दे कि बिहार के आरा की धरती संगीत के लिए काफी उर्बरा मानी जाती है. यहां से सिर्फ पवन सिंह ही नहीं कई गायकों ने अपनी आवाज से भोजपुरी जगत को अलग पहचान दिलाई है. रितिक सिंह उसी कड़ी को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं. रितिक ने बताया कि उनका मकसद अच्छे रोमान्टिक और सार्थक गाने के माध्यम से श्रोताओं के दिलो में उतरने का है. पवन सिंह जैसे बड़े गायक के सानिध्य में रितिक सिंह अपनी मधुर आवाज से अब संगीत प्रेमियों के दिलो में जगह बनाने की दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं. (पटना: पावर स्टार के)