पटना डेस्क: एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जो वाक्य चौंकाने वाली है। यहां शादी के बाद अपनी ससुराल पहुंची नई नवेली दुल्हन ने 8 घंटे बाद ही दूल्हे को छोड़ दिया।इस दौरान दुल्हन को समझाने की काफी कोशिश की गई। हालांकि, दुल्हन समझने को तैयार नहीं हुई तो दूल्हे ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दूल्हे-दुल्हन को थाने ले आई। इस दौरान पुलिस ने थाने में दोनों को समझाने की कोशिश की।
OMG: डीजे पर डांस को लेकर आपस में भिड़े दूल्हा-दुल्हन, फिर लड़की ने शादी से किया इनकार
इस दौरान 3 घंटे तक पंचायत भी चली, लेकिन दुल्हन अपने दूल्हे के साथ रहने के लिए तैयार नहीं हुई। इस दौरान दुल्हन केवल यही बोलती रही कि उसे अपना पति पसंद नहीं है। इसके बाद पुलिस ने दुल्हन को उसके मायके भेज दिया गया। यह घटना गुरुवार दोपहर की है।
यह मामला मथुरा जिले के वृंदावन के गौरा नगर इलाके का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कौशल किशोर अग्रवाल के 30 वर्षीय बेटे आनंद अग्रवाल की बारात 50 किमी दूर की बुधवार को हरियाणा के होडल गई थी। यहां उनके बेटे आनंद की शादी लखन पाल की बेटी रेखा (28) से हुई।
Mocha Toofan: बिहार के इन जिलों में होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी!
आनंद और रेखा ने खुशी-खुशी शादी में सभी रस्में पूरे रीति-रिवाज के साथ निभाई। इसके बाद दुल्हन रेखा को आनंद गुरुवार को अपने साथ विवाद कराके वृंदावन ले आया। नई नवली दुल्हन के ससुराल आने पर हंसी खुशी का माहौल था। घर की महिलाओं ने बहू को मंगल गीत गाकर घर में प्रवेश कराया।