जगदर पंचायत के अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्रों पर नहीं बनता है पोषाहार 

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

February 3, 2023

 

वीरपुर: सरकार व विभाग के फाइलों में आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन चाहे कितना चकाचक हो ,लेकिन आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है शुक्रवार को वीरपुर प्रखंड स्थित जगदर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्रों की पड़ताल में व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आई। पड़ताल में पता चला कि अधिकांश केंद्र पर बच्चों का पोषाहार नहीं बन रहा है। सेविका अपने घर से पोषाहार बनाकर केंद्र पर ला रही है। कहीं केंद्रों पर सेविका के बदले सहायिका बच्चों को पढ़ा रही है। तो कहीं सेविका के रिश्तेदार बच्चों को पढ़ा रहे हैं ।अधिकांश केंद्रों पर ड्रेस कोड की जमकर धज्जियां उड़ायी जा रही है। विभागीय आदेश की अवहेलना कर अधिकांश केंद्रों को सेविका अपने घर पर चला रही है। केंद्र संख्या 65 पर 11:20 बजे पर 40 नामांकित बच्चों में से 18 बच्चे मौजूद थे। सहायिका बच्चों से प्रार्थना करवा रही थी। वे ड्रेस में नहीं थे। अधिकांश बच्चे भी ड्रेस में नहीं थे। सेविका के बारे में जानकारी मिली कि वे घर पर बच्चों के लिए खाना बनाने गई हैं। केंद्र पर पोषाहार नहीं बन रहा था। 11:30 बजे केंद्र संख्या 101: केंद्र पर कुल 7 बच्चें थे। सहायिका पोषाहार बना रही थी। सेविका केंद्र पर नहीं थी। बाद में केंद्र पर पहुंची। पूछने पर सेविका ने बताया कि क्षेत्र से बच्चों को बुलाने गए थे। 11:38 बजे केंद्र संख्या 64 पर सहायिका बिना ड्रेस में थी। कुल उपस्थित 30 बच्चों में अधिकांश ड्रेस में थे। सेविका पूजा करने गई थी। बाद में केंद्र पर आई। केंद्र की बजाय सेविका के घर में पोषाहार बनाया जा था। 11:45 बजे केंद्र संख्या 63 पर कुल 28 बच्चे मौजूद थे। अधिकांश बच्चे ड्रेस में नहीं थे। सेविका भी ड्रेस में नहीं थी। सेविका बच्चों को पढ़ाने की बजाय चावल फटक रही थी। मीडिया को देख तुरंत ड्रेस पहनकर आ गई। सहायिका ड्रेस में नहीं थी। केंद्र घर पर चलाया जा रहा था। 11:52 बजे केंद्र संख्या 62

पर कुल 9 बच्चें थे। सेविका की पुत्री बच्चों को पढ़ा रही थी। सहायिका अनुपस्थित थे। केंद्र का संचालन सेविका अपने घर पर कर रही थी। केंद्र पर पोषाहार नहीं बन रहा था। कुछ देर बाद सेविका बिना ड्रेस केंद्र पर आई। पूछने पर बताया कि बच्चों को बुलाने गए थे। स्थानीय महिलाओं ने बताया कि बच्चें केवल खाने के लिए आते हैं। 12:00 बजे केंद्र संख्या 99 पर

बच्चे केंद्र परिसर में खेल रहे थे। सेविका तुरंत बच्चों को अंदर करवाई। कुल 27 बच्चे थे। सेविका और सहायिका ड्रेस में नहीं थी। केंद्र पर पोषाहार नहीं बनाया जा रहा था। 12:07 बजे केंद्र संख्या 61

घर में केंद्र संचालित किया जा रहा था। सेविका और सहायिका दोनों ड्रेस में नहीं थी। मीडिया को देखते ही तुरंत ड्रेस पहनकर सामने आई। कुल 28 बच्चें केंद्र पर पढ़ रहे थे। बगल में गैस पर कुकर में चावल बन रहा था। 12:18 बजे केंद्र संख्या 60 पर सेविका कुल 22 बच्चों को पढ़ा रही थी। केंद्र का संचालन सेविका के घर में हो रहा था। सेविका ड्रेस में थी। सहायिका अनुपस्थित थी। 12:25 बजे केंद्र संख्या 59 पर

कुल 32 बच्चे अव्यवस्थित अवस्था में थे। पोषाहार केंद्र की बजाय सहायिका अपने घर में बना रही थी। केंद्र पर टीकाकरण का कार्य चल रहा था।

देश-विदेश

चारा घोटाले में बड़ा कदम: बिहार सरकार करेगी 950 करोड़ की रिकवरी

बिहार के चर्चित चारा घोटाले का जिन्न एक बार फिर बाहर आ गया है। राज्य सरकार अब इस मामले में 950 करोड़ रुपये की वसूली के लिए कोर्ट जाने की

और पढें »

अप्रैल में बिहार को 22 कोच वाली नई अमृत भारत ट्रेन मिलेगी, जो इस रूट पर चलेगी।

बिहार को अप्रैल 2025 में 22 कोच वाली नई अमृत भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। संभावना है कि 14 अप्रैल से सहरसा और नई दिल्ली के बीच

और पढें »

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव: पटना से दिल्ली जा रही ट्रेन पर हमला, यात्रियों में हड़कंप

पटना से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक बार फिर पथराव की घटना सामने आई है। यह घटना बिहार के बक्सर जिले के पास हुई, जब अज्ञात असामाजिक

और पढें »

बिहार: मोतिहारी में बेटे ने माता-पिता की हत्या की,सौतेली मां से थी नाराजगी |

बिहार के मोतिहारी जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता और सौतेली मां की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना से

और पढें »

रांची: आयुष्मान योजना में 1 करोड़ रुपये की हेराफेरी, अस्पताल के सीनियर अफसर पर केस दर्ज

रांची स्थित ऑर्किड मेडिकल सेंटर के सीनियर एग्जीक्यूटिव टीपीए, कामख्या दुबे, पर आयुष्मान भारत योजना के तहत 1.10 करोड़ रुपये गबन करने का आरोप लगा है। इस मामले में अस्पताल

और पढें »

खेल

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

राजगीर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सरकार ने दी मंजूरी

पटना: बिहार सरकार ने खेल विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। राजगीर (नालंदा) में प्रस्तावित राज्य खेल अकादमी-सह-अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के आंतरिक असैनिक और विद्युतिकरण कार्य

और पढें »

CSK vs RCB लाइव: क्या 17 साल बाद चेन्नई में जीतेगी बेंगलुरु?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में आज, 28 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम, जिसे चेपॉक स्टेडियम

और पढें »

श्रेयस अय्यर ने IPL में निस्वार्थ 97* रन की पारी से की शानदार शुरुआत, ROKO की राह पर अग्रसर… क्या टीम इंडिया को व्हाइट-बॉल क्रिकेट में नया सुपरस्टार मिल गया है?

श्रेयस अय्यर ने IPL में अपनी निस्वार्थ 97* रनों की पारी के साथ शानदार आगाज किया और यह दिखा दिया कि वह बड़े मंच पर दबाव में भी बेहतरीन प्रदर्शन

और पढें »

युवा क्रिकेटर  के पिता ने बताया वर्ल्ड कप के बाद की प्लानिंग, औरंगाबाद आएंगे टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज  ईशान किशन

औरंगाबाद : भारतीय क्रिकेट टीम के बहुचर्चित युवा क्रिकेटर ईशान किशन 2023 के आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के 13वें संस्करण को खेलने के बाद बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर

और पढें »

इस खिलाड़ी ने इंडियन क्रिकेट टीम से खेलने के लिए छोड़ी 10 करोड़ की नौकरी, अब जय शाह नहीं दे रहे मौका

Cricket News: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दुनिया की सबसे अमीर और ताकतवर बोर्ड है। जिसके चलते टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को खूब पैसा भी मिलता है। टीम इंडिया

और पढें »

वीडियो

वीडियो