मीडिया दर्शन रामगढ़ कैमूर
नये थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार ने रविवार को पदभार ग्रहण किया।हालांकि उन्होंने निवर्तमान थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव के हाथों तमाम कागजिय औपचारिकता पूर्ण होने पर अपना पद भार ग्रहण की।पदभार ग्रहण के उपरांत नए थानाध्यक्ष ने क्षेत्र के तमाम वस्तु स्थिति से अवगत हुए।इस दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण से लेकर जनता के बीच पुलिस पब्लिक मैत्री संबन्ध को कायम रखना मुख्य प्राथमिकता जाहिर की।साथ ही गश्ती अभियान की गति तेज करने से लेकर अन्य गतिविधियों पर मुख्य फोकस करने हेतु अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।
चंद्रायन-3 की सफल लैंडिंग विकसित भारत के शंखनाद का पल- सम्राट
यूपी एवं बिहार सीमावर्ती तट वाले नाके पर सघन चेकिंग अभियान जारी रखने की बात कही।वही शराब धंधेबाजों पर नकेल कसते हुए मुहिम को और तेज करने की बाते कही।लॉ एंड ऑर्डर पर विशेष ख्याल रखते हुए जिले एवं मुख्यालय से जारी उच्चाधिकारियों के आदेश का अक्षरत पालन किया जाएगा।पुलिस पब्लिक मैत्री संबंध को बरकरार रखते हुए आम लोगों के साथ न्याय संगत पूर्ण कार्रवाई के साथ क्षेत्रों में बेहतर एवं भयमुक्त वातावरण कायम किया जायेगा।ताकि कोई भी व्यक्ति बेहिचक अपनी समस्या संबधित शिकायत थाने पर आकर दर्ज करा सके।ऐसे में क्षेत्र के लोगों से सहयोग की अपील की।मालूम हो कि दो दिन पहले पुलिस कप्तान द्वारा जिले के पुलिस पदाधिकारीयों को इधर से उधर किया गया।जहां भभुआ थाने में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक शशि भूषण कुमार को रामगढ़ थाने का कमान मिला।