बिहार में जमीन मापी का नया नियम लागू, अब 7 दिन में होगी मापी, सब कुछ ऑनलाइन

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

January 16, 2026

बिहार में जमीन मापी का नया नियम

पटना: बिहार सरकार ने जमीन से जुड़े मामलों में आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए मापी की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन और समयबद्ध बना दिया है। डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा के फैसले के बाद अब भूमि मापी के लिए महीनों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नई व्यवस्था के तहत अविवादित जमीन की मापी महज 7 दिनों में पूरी की जाएगी, जबकि विवादित मामलों का निपटारा भी अधिकतम 11 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा।(बिहार में जमीन मापी का नया नियम)

सरकार का कहना है कि इस फैसले से भूमि विवादों में कमी आएगी और लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और समय की बचत भी होगी। आवेदन से लेकर मापी रिपोर्ट तक की पूरी जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी।

नई प्रणाली के अनुसार, मापी के लिए आवेदन अब ऑनलाइन ही किया जाएगा। मापी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी। पहले इस पूरी प्रक्रिया में करीब 30 दिन या उससे अधिक समय लग जाता था, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।

यह कदम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘सात निश्चय-3’ योजना से जुड़ा हुआ है, जिसका उद्देश्य नागरिकों के जीवन को आसान बनाना और सरकारी सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना है। इसके तहत जमीन मापी शुल्क भी स्पष्ट कर दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रति खेसरा 500 रुपये और शहरी इलाकों में 1000 रुपये शुल्क तय किया गया है। वहीं, यदि कोई आवेदक तत्काल मापी कराना चाहता है, तो उसे दोगुना शुल्क देना होगा।

लंबित मामलों के त्वरित समाधान के लिए सरकार 26 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक ‘मापी महाअभियान’ चलाएगी। इस दौरान अधिक से अधिक मामलों के निपटारे पर फोकस रहेगा। इसके साथ ही मापी रिपोर्ट को एक तय मानक प्रारूप में जमा करना अनिवार्य होगा, जिसमें जमीन और आवेदक का पूरा विवरण, नजरी नक्शा, साक्षियों की जानकारी और अमीन के हस्ताक्षर शामिल होंगे।

सरकार जरूरत पड़ने पर विशेष सर्वेक्षण अमीनों की तैनाती भी करेगी, ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके और लोगों को समय पर न्याय मिल सके।

तेज प्रताप यादव का चूड़ा-दही भोज, पिता की परंपरा निभाने के साथ दिखा सियासी संदेश

SUBSCRIBE OUR CHANNEL :- MEDIA DARSHAN

देश-विदेश

भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »
तीसरे विश्व युद्ध

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका गहराई, तीन वैश्विक मोर्चों पर बढ़ा तनाव

मार्च 2026 के मध्य में वैश्विक राजनीति बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रही है। दुनिया के तीन बड़े क्षेत्रों में बढ़ते सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरे विश्व युद्ध

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो