मुंबई: बिहार की बेटी नीतू चंद्रा श्रीवास्तव हॉलीवुड की फ़िल्म ‘नेवर बैक डाउन:रिवोल्ट’ में नज़र आईं 

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

April 20, 2022

मुंबई: बिहार की बेटी
एक्शन फिल्म के बिना खुद को अधूरा महसूस करती थी : नीतू चंद्रा श्रीवास्तव
लड़कियों में कुछ भी करने का होता है पावर, ये साबित कर रहीं बिहार की लड़कियां : नीतू चंद्रा श्रीवास्तव

 

मुंबई: बिहार की बेटी नीतू चंद्रा श्रीवास्तव हॉलीवुड की फ़िल्म ‘नेवर बैक डाउन:रिवोल्ट’ में नज़र आईं. बॉलीवुड के साथ तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में कई फिल्मों में काम कर चुकी बिहार की बेटी नीतू चंद्रा श्रीवास्तव ने हॉलीवुड में भी कदम रख दिया है. नीतू चंद्रा श्रीवास्तव डायरेक्टर केलि मैडिसन की फ़िल्म ‘नेवर बैक डाउन:रिवोल्ट’ में एक्शन अवतार में नज़र आईं हैं, जिसके निर्माता क्रैग बौम्गारटेन, डेविड जिलोन,बेन जैक्स है. वे इसके प्रमोशन के सिलसिले में पटना आईं थीं, जहाँ उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बॉलीवुड से लेकर साउथ तक मैंने कई फिल्में की, लेकिन फिर भी मैं अपने आप में इंकम्प्लीट फील कर रही थी.

 

नीतू चंद्रा श्रीवास्तव
Read Also: गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में सामिल होंगे अमित शाह

 

नीतू चंद्रा श्रीवास्तव ने कहा कि मुझे एक्शन फिल्म करने का शौक बहुत पहले से था, लेकिन इंडिया में इसका मौका नहीं मिला. इस वजह से ऐसा लगता था कि कुछ अधूरा सा रह गया है. मैं ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ब्रांड एम्बेसडर भी हूँ, तो एक्शन की तरफ मेरा झुकाव रहा है. वही मैं करना चाहती थी. फिर 2017 में मैंने इरफान खान को इस बारे में मैसेज किया, जो हॉलीवुड में काम कर चुके थे. उन्होंने मेरे लिए मेल्स किए. उस वक्त इंटरनेशनल में काम करने के लिए वर्क वीजा और कई लीगल चीजें थी, जिसे पूरा करते वक़्त लगा. फिर मुझे ब्रेक मिला और 2021 में मैंने फ़िल्म पूरी की, जो अब रिलीज हो चुकी है. मुझे गर्व है कि मैं बिहार का नाम हॉलीवुड में भी रौशन कर रही हूं. मेरी फिल्म के निर्माता निर्देशक बिहार को जानते हैं. लोग बिहार आना चाहते हैं. उनके मन में बिहार की पहचान बुद्धिज्म को लेकर व्यापक है. (मुंबई: बिहार की बेटी)

 

फ़िल्म में अपने किरदार को लेकर नीतू चंद्रा श्रीवास्तव ने कहा कि मेरा किरदार हमेशा डिफरेंट रहा है. मैं हर फिल्म में अलग नज़र आयी हूँ. मेरी सोच है कि मैं अलग अलग भूमिका को परफॉर्म करूँ और उसमें अपना 100 परसेंट दूं. तभी मेरे टैलेंट में लोगों को दिखेगा. इस फ़िल्म में भी मेरा किरदार काफी अलग है, जिसके लिए मैंने खूब मेहनत की है. नीतू चंद्रा श्रीवास्तव ने बिहार में भोजपुरी भाषा को लेकर भी काम किए हैं और अपने भाई नितिन चन्द्र के साथ मिलकर चंपारण टॉकीज से फिल्में भी प्रोड्यूस करती हैं. इसको लेकर नीतू चंद्रा श्रीवास्तव ने कहा कि हमारी भाषा को हमारी जरूरत है. लेकिन जब हम भोजपुरी फिल्मों के पोस्टर देखते थे, तब हमें लगता था कि भोजपुरी से तो हम भी आते हैं, लेकिन वो ऐसी नहीं फिर ऐसा क्यों दिखाते हैं. इसी के बाद हमने अपनी भाषा के लिए काम करने का मन बनाया और हम उस पर काम कर रहे हैं.

 

आपको बता दें कि हॉलीवुड की फिल्मों में काम करने वाली नीतू चंद्रा श्रीवास्तव पहली बिहारी अभिनेत्री बन गयी हैं. यह बिहार और बिहारी के लिए गर्व की बात भी है. नीतू चंद्रा श्रीवास्तव कहती हैं कि लड़कियों में सब कुछ करने का पावर होता है. वो कुछ भी कर सकती हैं. मेरी टीम में भी 5 लड़कियां हैं, जो मेरे साथ कदम से कदम मिलाकर काम करती हैं. आज जर्नलिज्म के क्षेत्र में बिहार से इतनी लड़कियां काम कर रही है, जो बिहार के बदलाव की एक तस्वीर है.

 

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

देश-विदेश

होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »
तीसरे विश्व युद्ध

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका गहराई, तीन वैश्विक मोर्चों पर बढ़ा तनाव

मार्च 2026 के मध्य में वैश्विक राजनीति बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रही है। दुनिया के तीन बड़े क्षेत्रों में बढ़ते सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरे विश्व युद्ध

और पढें »
कच्चे तेल की कीमत

90 डॉलर से नीचे फिसली कच्चे तेल की कीमत, जानिए गिरावट के पीछे की तीन बड़ी वजहें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में हाल के दिनों में तेज गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो