पटना डेस्क: एक मां के लिए उसके बच्चे से ज्यादा अहमियत कुछ नहीं होता है। लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां एक मां अपने 3 साल के बेटे को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पिता ने एफआईआर कराई तो दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद हुई पंचायत में पति ने खुद ही पत्नी को प्रेमी के हवाले कर दिया।
IPL Dream 11: वकील रातोंरात बना करोड़पति, दो टीम बनाईं और दोनों में लगा जैकपॉट
दरअसल, बच्चा पिता के साथ ही रहेगा। घटना राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि थाना क्षेत्र की एक युवती का विवाह तीन साल पहले फिरोजाबाद हुआ था। अपने पति से उसे एक तीन साल का बेटा भी है। बीते दिनों वह अपने मायके आई हुई थी। बगल के गांव निवासी एक युवक से उसका प्रेम हो गया और दोनों फरार हो गए। युवती के पिता ने इस सिलसिले में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले आई।
बिहार: शादी के मंडप में दूल्हा-दुल्हन के बीच चले जमकर लात और घूसे, कई लोग घायल!
वहीं रविवार को पति और परिवार वालों को भी बुलाया। साथ साथ कन्या पक्ष से भी आए। पुलिस ने गांव के गणमान्य लोगों को बुला कर पंचायत करायी। अपनी पत्नी का दूसरे युवक से अति प्रेम देखकर पति ने स्वेच्छा से उसके प्रेमी को सौंप दिया। मां ने बच्चे को लेने से इंकार कर दिया। सुलह समझौता हुआ और बच्चा पिता को दे दिया गया। थाना प्रभारी राणा प्रताप ने बताया कि विवाहिता अपने प्रेमी के साथ चली गई।