पलयलट धाम में सोमवार को होगा संतों का महा समागम : बाबा रामदेव के साथ पहुंचेंगे चार महामंडलेश्वर संत

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

November 6, 2022

सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन

ससाराम शहर : देव दिपावली के शुभ मुर्हूत पर सासाराम स्थित पायलट धाम में सोमवार को देश-विदेश के एक से बढ़कर एक सैकड़ों संधु- संतों का समागम होगा। इस माहासमागम के लिए आयोजन सिमिति ने सारी तैयरी पूरी कर ली है। कार्यक्रम को ले पालयलट धाम परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। आयोजन समित के सैंकड़ों कार्यकर्ता दिन रात तैयारी में जुटे हुए है। आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार रोहतास में पहली बार आ रहे योग गुरु बाबा रामदेव के साथ यहां महामंडलेश्वर संतों का महा समागम होगा।आज के इस संत समागम में निरंजनी अखाड़ा के कैलाशानंद गिरी, किन्नर अखाड़ा के लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, जूना अखाड़ा के अरूण अवधूत महराज, स्वामी चिदानंद सरस्वती, पंचायती अखाड़ा के कैलाशानंद गिरी, वरिष्ठ महामंडलेश्वर अर्जुन पूरी जी आदि ने अपनी सहमति दे दी है। इसके अलावे केंद्र सरकार के रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्‌ठ, विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव मिलिंद जी, स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय नेता कमलेश जी आदि भी इस समागम में शिरकत करेंगे। जिसमें बिहार की सबसे ऊंची 111 फिट की शिव प्रतिमा और सोमनाथ मंदिर के प्रतीकात्मक स्वरूप में बनाए गए पूर्वोत्तर ज्योर्तिलिंग भव्य मंदिर का लोकार्पण होगा। इसके अलावे जापान की महामंडलेश्वर माता केको आइकावा भी इस समागम में शिरकत करेंगी।(बाबा रामदेव के साथ)

 

 

 

 

 

देव दीपावली के दिन आयोजित इस संत समागम में विद्वानों के प्रवचन

 

आयोजित होगा भव्य लंगर, हजारों लोगों का है प्रबंध :

इस मौके पर भव्य लंगर आयोजित करने का निर्णय अयोजन कमेटी ने लिया। जिसमें संत समागम के दौरान जुटे हजारों लोगों को प्रसाद खिलाने से लेकर उनके ठहरने की व्यवस्था दी जाएगी। खासकर बाबा रामदेव के अनुयाइयों के भारी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि इस दौरान स्थानीय लोग भी काफी संख्या में मौजूद रहेंगे। उनके लिए भी लंगर में प्रसाद की व्यवस्था की गई है। देव दीपावली के दिन आयोजित इस संत समागम में जुटे महामंडलेश्वरों और अन्य विद्वानों के प्रवचन भी आंशिक रूप से सुनने को मिलेंगे। यह पूरा कार्यक्रम 24 घंटे के लिए आयोजित है। इस दौरान पांच एकड़ में फैले पायलट धाम को दुल्हन की तरह सजाने का काम अभी से ही शुरू हो गया है। बुधवार को पायलट धाम परिसर में आयोजित एक बैठक के दौरान आयोजन समिति के तरफ से यह जानकारी दी गई। संतों के इस जमावड़ा में पायलट धाम परिसर के अंदर एक भव्य मंच और समागम के लिए सारी तैयारी पूरी कर दी गई है। रूस के आंद्रेय एलेक्सीव आएंगे।

 

 

देव दीपावली से महादेव के दर्शन कर सकेंगे लोग :

देश की चौथी सबसे ऊंची शिव प्रतिमा सासाराम के पायलट धाम में आज यानी देव दीपावली के दिन आम लोगों के दर्शन पूजन के लिए समर्पित हो जाएगी। देव दीपावली के दिन दर्शन के लिए खुली यह प्रतिमा देश की सबसे ऊंची चौथी प्रतिमा होगी। जिसकी ऊंचाई 111 फिट की है। सासाराम की यह शिव प्रतिमा राज्य की सबसे ऊंची शिव प्रतिमाओं में है। जबकि देश में सांभवी शिवा प्रतिमा के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर है। साउथ इंडिया की सांभवी शिवा देवों के देव महादेव प्रतिमा की ऊंचाई भी 111 फिट ही है। इससे पहले सांभवी शिवा की प्रतिमा अकेले चौथे स्थान पर थी।

 

यह भी देखे ….  बीजेपी प्रत्याशी को शिकस्त देकर मोकामा विधायक बनीं नीलम देवी

 

111 फीट की महादेव प्रतिमा व सोमनाथ मंदिर होगा अनावरण :

सासाराम पायलट धाम की 111 फीट की महादेव प्रतिमा का अनावरण केंद्र सरकार के पर्यटन राज्य मंत्री सहित बाबा रामदेव और विश्व हिंदू परिषद के मिलिंद परांदे आदि पदाधिकारियों द्वारा की जाएगी। जिसकी तैयारी पायलट धाम में पूरी कर ली गई है। इस प्रतिमा के अनावरण के साथ ही सोमनाथ मंदिर के प्रतिकात्मक स्वरूप में बने भव्य मंदिर का अनावरण भी हो जाएगा। जिसमें ढ़ाई फिट के असफटिक शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा भी देश के विभिन्न कोने से आए संतों द्वारा कर दी जाएगी। यह मंदिर भी उसी दिन आम लोगों के लिए दर्शनार्थ खोल दिया जाएगा। जिसके निर्माण में लगभग एक करोड़ रुपए की लागत आई है।

 

 

देश में पांचवीं सबसे ऊंची शिव प्रतिमा :

सासाराम के पायलट धाम में तैयार 111 फीट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा देश में पांचवी सबसे ऊंची प्रतिमा है।
देश की शिव प्रतिमाओं की ऊंचाई की बात करे तो राजस्थान का नाथद्वारा शिव प्रतिमा सबसे ऊंची है। जो लगभग 251 फिट की है। उसके बाद कर्नाटका का मधुरेश्वर शिव प्रतिमा का स्थान दूसरे नंबर पर है। जिसकी ऊंचाई 123 फिट है। तामिलनाडू कोयमबटूर की आदियोगी शिव प्रतिमा चौथे नंबर पर है। जिसकी ऊंचाई 112 फिट है। उसके बाद पायलट धाम की शिव प्रतिमा और सांभवी शिव प्रतिमा का नंबर आता है। जो 111 फिट ऊंचाई के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर है। पांचवे स्थान पर सिक्कम की नामची शिव प्रतिमा है। जिसकी ऊंचाई 108 फिट है। जबकि छठवें स्थान पर उतराखंड हरिद्धार की हरकी पौरी शिव प्रतिमा है। जिसकी ऊंचाई 101 फिट है। हरियाणा के मंगल महादेव भी हरकी पौरी शिव प्रतिमा के साथ संयुक्त रूप से छठवें स्थान पर है। इसकी भी ऊंचाई 101 फिट है। इसी तरह कर्नाटक के विगापुर की शिवागिरी शिवप्रतिमा की ऊंचाई 85 फिट, गुजरात के द्वारका की शिव प्रतिमा नागेश्वर सिंह की ऊंचाई 82 फिट आदि देश के उच्चतम शिव प्रतिमाओं में शामिल हैं।

 

बजरंगी तिवारी की रिपोर्ट 

 

 

मारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

देश-विदेश

होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »
तीसरे विश्व युद्ध

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका गहराई, तीन वैश्विक मोर्चों पर बढ़ा तनाव

मार्च 2026 के मध्य में वैश्विक राजनीति बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रही है। दुनिया के तीन बड़े क्षेत्रों में बढ़ते सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरे विश्व युद्ध

और पढें »
कच्चे तेल की कीमत

90 डॉलर से नीचे फिसली कच्चे तेल की कीमत, जानिए गिरावट के पीछे की तीन बड़ी वजहें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में हाल के दिनों में तेज गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो