भगवानपुर। भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत न्यू प्राथमिक विद्यालय पतरीहा अतिक्रमण के चपेट में है, उक्त विद्यालय की जमीन को ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है।जिस के चलते विद्यालय के बाउंड्री वाल का काम नहीं हो पा रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभिषेक शुक्ला ने बताया कि रूबन मिशन के तहत बनाए गए। पानी टंकी व बोरवेल आज तक नहीं चालू हो पाया है।(कैमूर: न्यू प्राथमिक विद्यालय)
Read Also: कैमूर: नदी में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत
जिसके चलते बच्चों को पानी के समस्या से जूझना पड़ता है। पानी के लिए बाहर के चापाकल के सहारे विद्यालय को चलाया जाता है। पानी बाउंड्री वॉल जैसे मूलभूत सुविधाएं ना होने पर विद्यालय कर्मी व छात्रो को असुविधा होती है। जिससे विद्यालय के पढ़ाई में प्रभाव पड़ता है। एचएम ने बताया कि विद्यालय के समस्या को जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी गई है। लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।(कैमूर: न्यू प्राथमिक विद्यालय)