झारखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: 18 फरवरी से बजट सत्र, 606 थानों में सीसीटीवी और 30 प्रस्तावों को मंजूरी

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

January 10, 2026

झारखंड कैबिनेट के बड़े फैसले

रांची। झारखंड की राजनीति और प्रशासन के लिहाज से शुक्रवार का दिन बेहद अहम रहा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट के बड़े फैसले रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में आयोजित हुई। इस बैठक में राज्यहित से जुड़े कुल 30 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद कैबिनेट सचिव वंदना दाड़ेल ने प्रेस ब्रीफिंग कर फैसलों की विस्तृत जानकारी दी।(झारखंड कैबिनेट के बड़े फैसले)

कैबिनेट के प्रमुख निर्णयों में झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की तारीख तय करना शामिल है। राज्य का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च तक चलेगा। इस दौरान सरकार आगामी वित्तीय वर्ष का बजट पेश करेगी और विकास से जुड़ी नीतियों पर चर्चा होगी।

कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के सभी 606 पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को मंजूरी दी गई है। इस योजना पर करीब 134 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सरकार का मानना है कि इससे अपराध नियंत्रण के साथ-साथ पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी।

बुनियादी ढांचे के विकास के लिए भी कैबिनेट ने कई अहम परियोजनाओं को हरी झंडी दी। बोकारो के जैनामोड़ से फुसरो पथ निर्माण के लिए 157 करोड़ रुपये, पलामू में रोप-वे निर्माण के लिए 114 करोड़ रुपये, चतरा–चौपारण पथ के लिए 35 करोड़ रुपये और तेलों–तरंगा पथ के लिए 81 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा गोड्डा जिले की सैदापुर बियर योजना को भी मंजूरी मिली।

शिक्षा क्षेत्र में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय और रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में पदों के पुनर्गठन को स्वीकृति दी गई, वहीं झारखंड विधि आयोग के कार्यकाल के विस्तार का फैसला भी लिया गया।

झारखंड हाईकोर्ट को मिले नए मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनाक ने संभाला पदभार

नारी सशक्तिकरण के तहत “नारी अदालत” योजना को मंजूरी दी गई है, जिसे पहले चरण में 10 पंचायतों में लागू किया जाएगा। इसके अलावा झारखंड मिल्क फेडरेशन के तहत डेयरी प्लांट, स्वास्थ्य बीमा योजना में संशोधन, डीजीपी नियुक्ति नियमावली और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दावोस दौरे को भी कैबिनेट की स्वीकृति मिली है।

SUBSCRIBE OUR CHANNEL :- MEDIA DARSHAN

देश-विदेश

चारा घोटाले में बड़ा कदम: बिहार सरकार करेगी 950 करोड़ की रिकवरी

बिहार के चर्चित चारा घोटाले का जिन्न एक बार फिर बाहर आ गया है। राज्य सरकार अब इस मामले में 950 करोड़ रुपये की वसूली के लिए कोर्ट जाने की

और पढें »

अप्रैल में बिहार को 22 कोच वाली नई अमृत भारत ट्रेन मिलेगी, जो इस रूट पर चलेगी।

बिहार को अप्रैल 2025 में 22 कोच वाली नई अमृत भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। संभावना है कि 14 अप्रैल से सहरसा और नई दिल्ली के बीच

और पढें »

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव: पटना से दिल्ली जा रही ट्रेन पर हमला, यात्रियों में हड़कंप

पटना से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक बार फिर पथराव की घटना सामने आई है। यह घटना बिहार के बक्सर जिले के पास हुई, जब अज्ञात असामाजिक

और पढें »

बिहार: मोतिहारी में बेटे ने माता-पिता की हत्या की,सौतेली मां से थी नाराजगी |

बिहार के मोतिहारी जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता और सौतेली मां की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना से

और पढें »

रांची: आयुष्मान योजना में 1 करोड़ रुपये की हेराफेरी, अस्पताल के सीनियर अफसर पर केस दर्ज

रांची स्थित ऑर्किड मेडिकल सेंटर के सीनियर एग्जीक्यूटिव टीपीए, कामख्या दुबे, पर आयुष्मान भारत योजना के तहत 1.10 करोड़ रुपये गबन करने का आरोप लगा है। इस मामले में अस्पताल

और पढें »

खेल

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

राजगीर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सरकार ने दी मंजूरी

पटना: बिहार सरकार ने खेल विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। राजगीर (नालंदा) में प्रस्तावित राज्य खेल अकादमी-सह-अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के आंतरिक असैनिक और विद्युतिकरण कार्य

और पढें »

CSK vs RCB लाइव: क्या 17 साल बाद चेन्नई में जीतेगी बेंगलुरु?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में आज, 28 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम, जिसे चेपॉक स्टेडियम

और पढें »

श्रेयस अय्यर ने IPL में निस्वार्थ 97* रन की पारी से की शानदार शुरुआत, ROKO की राह पर अग्रसर… क्या टीम इंडिया को व्हाइट-बॉल क्रिकेट में नया सुपरस्टार मिल गया है?

श्रेयस अय्यर ने IPL में अपनी निस्वार्थ 97* रनों की पारी के साथ शानदार आगाज किया और यह दिखा दिया कि वह बड़े मंच पर दबाव में भी बेहतरीन प्रदर्शन

और पढें »

युवा क्रिकेटर  के पिता ने बताया वर्ल्ड कप के बाद की प्लानिंग, औरंगाबाद आएंगे टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज  ईशान किशन

औरंगाबाद : भारतीय क्रिकेट टीम के बहुचर्चित युवा क्रिकेटर ईशान किशन 2023 के आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के 13वें संस्करण को खेलने के बाद बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर

और पढें »

इस खिलाड़ी ने इंडियन क्रिकेट टीम से खेलने के लिए छोड़ी 10 करोड़ की नौकरी, अब जय शाह नहीं दे रहे मौका

Cricket News: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दुनिया की सबसे अमीर और ताकतवर बोर्ड है। जिसके चलते टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को खूब पैसा भी मिलता है। टीम इंडिया

और पढें »

वीडियो

वीडियो