झारखंड भाजपा को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, आदित्य साहू के नाम पर बन सकती है सर्वसम्मति

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

January 13, 2026

आदित्य साहू के नाम

रांची। झारखंड भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। ‘संगठन पर्व’ के तहत प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। प्रदेश चुनाव अधिकारी सह सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने इसकी औपचारिक घोषणा करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर अधिसूचना चस्पा करवाई है।( आदित्य साहू के नाम )

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए राज्यसभा सांसद और वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू के नाम पर व्यापक सहमति बनने के संकेत हैं। संगठन और केंद्रीय नेतृत्व के स्तर पर उनके नाम को लेकर सकारात्मक माहौल बताया जा रहा है। ऐसे में यदि कोई अन्य नामांकन सामने नहीं आता है, तो आदित्य साहू के निर्विरोध निर्वाचित होने की पूरी संभावना है। फिलहाल वे कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और उनके संगठनात्मक अनुभव, कार्यशैली तथा राज्यभर में सक्रिय पकड़ को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व उन्हें पूर्णकालिक दायित्व सौंपने के पक्ष में है।

प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. प्रदीप वर्मा ने बताया कि झारखंड में पिछले एक वर्ष से भाजपा का संगठन पर्व चल रहा है। इस दौरान प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता अभियान के साथ बूथ समिति, मंडल और जिला स्तर तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब अंतिम चरण में 13 और 14 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव होना है।

राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव को इस चुनाव के लिए राज्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। जुएल उरांव 12 जनवरी की शाम रांची पहुंचेंगे। 13 जनवरी को प्रदेश भाजपा कार्यालय में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक नामांकन दाखिल किया जाएगा, जिसके बाद स्क्रूटनी और नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी।

झारखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: 18 फरवरी से बजट सत्र, 606 थानों में सीसीटीवी और 30 प्रस्तावों को मंजूरी

वहीं 14 जनवरी को हरमू रोड स्थित कार्निवाल हॉल में दोपहर 2 बजे नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के नामों की औपचारिक घोषणा की जाएगी। इसी के साथ झारखंड भाजपा का संगठन पर्व विधिवत रूप से संपन्न हो जाएगा।

SUBSCRIBE OUR CHANNEL :- MEDIA DARSHAN

देश-विदेश

चारा घोटाले में बड़ा कदम: बिहार सरकार करेगी 950 करोड़ की रिकवरी

बिहार के चर्चित चारा घोटाले का जिन्न एक बार फिर बाहर आ गया है। राज्य सरकार अब इस मामले में 950 करोड़ रुपये की वसूली के लिए कोर्ट जाने की

और पढें »

अप्रैल में बिहार को 22 कोच वाली नई अमृत भारत ट्रेन मिलेगी, जो इस रूट पर चलेगी।

बिहार को अप्रैल 2025 में 22 कोच वाली नई अमृत भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। संभावना है कि 14 अप्रैल से सहरसा और नई दिल्ली के बीच

और पढें »

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव: पटना से दिल्ली जा रही ट्रेन पर हमला, यात्रियों में हड़कंप

पटना से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक बार फिर पथराव की घटना सामने आई है। यह घटना बिहार के बक्सर जिले के पास हुई, जब अज्ञात असामाजिक

और पढें »

बिहार: मोतिहारी में बेटे ने माता-पिता की हत्या की,सौतेली मां से थी नाराजगी |

बिहार के मोतिहारी जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता और सौतेली मां की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना से

और पढें »

रांची: आयुष्मान योजना में 1 करोड़ रुपये की हेराफेरी, अस्पताल के सीनियर अफसर पर केस दर्ज

रांची स्थित ऑर्किड मेडिकल सेंटर के सीनियर एग्जीक्यूटिव टीपीए, कामख्या दुबे, पर आयुष्मान भारत योजना के तहत 1.10 करोड़ रुपये गबन करने का आरोप लगा है। इस मामले में अस्पताल

और पढें »

खेल

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

राजगीर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सरकार ने दी मंजूरी

पटना: बिहार सरकार ने खेल विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। राजगीर (नालंदा) में प्रस्तावित राज्य खेल अकादमी-सह-अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के आंतरिक असैनिक और विद्युतिकरण कार्य

और पढें »

CSK vs RCB लाइव: क्या 17 साल बाद चेन्नई में जीतेगी बेंगलुरु?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में आज, 28 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम, जिसे चेपॉक स्टेडियम

और पढें »

श्रेयस अय्यर ने IPL में निस्वार्थ 97* रन की पारी से की शानदार शुरुआत, ROKO की राह पर अग्रसर… क्या टीम इंडिया को व्हाइट-बॉल क्रिकेट में नया सुपरस्टार मिल गया है?

श्रेयस अय्यर ने IPL में अपनी निस्वार्थ 97* रनों की पारी के साथ शानदार आगाज किया और यह दिखा दिया कि वह बड़े मंच पर दबाव में भी बेहतरीन प्रदर्शन

और पढें »

युवा क्रिकेटर  के पिता ने बताया वर्ल्ड कप के बाद की प्लानिंग, औरंगाबाद आएंगे टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज  ईशान किशन

औरंगाबाद : भारतीय क्रिकेट टीम के बहुचर्चित युवा क्रिकेटर ईशान किशन 2023 के आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के 13वें संस्करण को खेलने के बाद बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर

और पढें »

इस खिलाड़ी ने इंडियन क्रिकेट टीम से खेलने के लिए छोड़ी 10 करोड़ की नौकरी, अब जय शाह नहीं दे रहे मौका

Cricket News: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दुनिया की सबसे अमीर और ताकतवर बोर्ड है। जिसके चलते टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को खूब पैसा भी मिलता है। टीम इंडिया

और पढें »

वीडियो

वीडियो