प्यार की कोई सीमा नहीं होती है, ना कोई दीवार होती है। लेकिन, जब बात कुछ ज्यादा ही हद से आगे बढ़ जाए तो चर्चा का विषय बन जाती है। ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां बुजुर्ग जोड़े ने आपस में शादी रचा ली है। बकायदा दोनों का निकाह हुआ है, जिसके बाद शानदार पार्टी भी रखी गई थी और अब इस पूरे घटनाक्रम का तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एक रिपोर्ट के अनुसार यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं शहर का है। जहां 75 साल के इस्लाम ने 70 साल की शकीला के साथ धूमधाम से शादी की है। दोनों की स्टोरी काफी फिल्मी है। लेकिन हकीकत से भरी है। दोनों का निकाह परिजनों के साथ गांववालों की सहमति से किया गया। निकाह के बाद परिवार में खुशी व्याप्त है। निकाह के बाद दावते वलीमा का आयोजन होगा। इसकी तैयारी की जा रही है।
वहीं, दहगवां क्षेत्र के नैनोनवाला निवासी मोहम्मद इस्लाम की पत्नी की पांच माह पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से वह अकेले जीवन व्यतीत कर रहे थे। इसी बीच किसी तरह से उनकी मुलाकात सहसवान के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी शकील बानो से हो गई। इधर बानो के भी पति नहीं थे, ऐसे में दोनों ने एक दूसरे के साथ निकाह कर जीवन बिताने का निर्णय लिया।
बिहार में दो शादीशुदा महिलाओं को एक दूसरे के पति से हुआ प्यार, बच्चे भी किए एक्सचेंज
हालांकि, बात आगे बढ़ी तो दोनों ने आपस में निकाह कर लिया। अब दोनों 70-72 की उम्र में निकाह के बाद चर्चाओं में आ गये हैं। निकाह के बाद शकील बानो और मोहम्मद इस्लाम काफी खुश हैं। दोनों का कहना है कि शादी के लिए कोई उम्र मायने नहीं रखती बल्कि खुशी कैसे मिल सकती है यह ज्यादा महत्वपूर्ण है।