एयरपोर्ट बनने से दरभंगा में उद्योग की असीम संभावना 

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

May 26, 2022

एयरपोर्ट बनने से दरभंगा
दरभंगा कार्यालय : दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में उद्योग विभाग, बिहार सरकार के  मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन की अध्यक्षता में उद्योग विभाग की योजनाओं की प्रगति एवं दरभंगा में उद्योग स्थापित करने को लेकर बैठक आयोजित की गयी। बैठक में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार के मा. मंत्री मदन सहनी, हायाघाट के मा. विधायक रामचंद्र प्रसाद एवं मा. विधान पार्षद अर्जुन सहनी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन के निर्देश पर उद्योग विस्तार पदाधिकारी नंदकिशोर यादव द्वारा पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि दरभंगा जिला में एक करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से जिला उद्योग केंद्र भवन का निर्माण कराया गया है।
    मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत चारों अनुषंगी योजना मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री अति पिछड़ा वर्ग उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना एवं मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना के अंतर्गत 594 लाभुकों का चयन किया गया है। जिनमें से 80 अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण आर-सेटी द्वारा कराया गया है।प्रशिक्षण के उपरांत उन्हें 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें 05 लाख रुपये का ऋण एवं 05 लाख रुपये का अनुदान शामिल है। मंत्री ने निर्देशित किया कि इस योजना के लाभुकों को शीघ्र प्रशिक्षण कार्य कराया जाए।
जिला उद्योग विस्तार पदाधिकारी ने कई लाभुकों के संबंध में बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से सहायता प्राप्त कर वे सफलता पूर्वक अपने उद्योग का संचालन कर रहे हैं। इनमें फेवर ब्लॉक इकाई स्थापित करने वाले विश्वनाथ कुमार, अहियापुर, बेनीपुर के लकड़ी का फर्नीचर उद्योग स्थापित करने वाले नथुनी दास, मशाला उद्योग स्थापित करने वाले राजाराम, आइसक्रीम उद्योग स्थापित करने वाले अनिल कुमार कामती शामिल हैं।
माननीय उद्योग मंत्री ने बताया कि दरभंगा में *मिथिला हाट* बनेगा इसके लिए एक उपयुक्त स्थल का चयन कर लिया जाए। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र मो. अंजारुल हसन ने बताया कि इसके लिए सारा मोहनपुर अवस्थित तलाब का चयन किया गया है।
     मंत्री ने कहा कि तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा, इसमें फव्वारा लगवाया जाएगा, तालाब के चारों तरफ दुकाने बनवाए जाएंगे तथा वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। उद्योग विस्तार पदाधिकारी ने बताया कि कोरोना काल में अन्य राज्यों से आने वाले कुशल मजदूर के लिए जिला औद्योगिक नवप्रवर्तन योजना चलाया गया था। जिसके अंतर्गत दरभंगा में पांच कलस्टर बनाया गया है। जिनमें दो मखाना, एक फेवर ब्लॉक, एक रेडीमेड वस्त्र एवं एक मिथिला पेंटिंग क्लस्टर कार्यरत है। उद्योग मंत्री ने कहा कि दरभंगा में मखाना का एक बड़ा कलस्टर बनाया जाएगा, इसके लिए उद्योग विभाग 02 करोड़ रुपये आवंटित करने जा रही है।
     सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा जिलाधिकारी दरभंगा को ‘एक जिला एक उत्पाद’ के अंतर्गत मखाना उत्पादन को बेहतर ढंग से पोषित करने हेतु सम्मानित किया जा चुका है। इसलिए उद्योग विभाग को इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जिलाधिकारी ने माननीय मंत्री का ध्यान आकृष्ट करते हुए बताया कि मखाना को उद्योग मंत्रालय से अलग कोड आबंटित करने की जरूरत है। उद्योग मंत्री ने कहा कि दरभंगा हवाई अड्डा बन जाने से दरभंगा में टेक्सटाइल उद्योग का हब बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनेक उद्यमी इसके लिए संपर्क कर रहे हैं यहां जूस, मखाना, खाद्य प्रसंस्करण एवं वस्त्र उद्योग की असीम संभावनाएं हैं।
उन्होंने कहा कि इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। इथेनॉल उद्योग की शुरुआत पूर्णिया एवं मुजफ्फरपुर में की गई है इसके उपरांत अब भागलपुर और दरभंगा की बारी है।
बैठक में उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
    उद्योग मंत्री के द्वारा नव निर्मित जिला उद्योग केंद्र भवन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी,  विधान पार्षद अर्जुन सहनी एवं हायाघाट के  विधायक रामचंद्र प्रसाद उपस्थित थे ।
   इसके उपरांत दरभंगा के डीएमसीएच में आयोजित संवाद कार्यक्रम में उद्योग मंत्री ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के चयनित उद्यमियों से संवाद किये। इस अवसर पर दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर, श्रम संसाधन व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री जीवेश कुमार एवं  विधान पार्षद श्री अर्जुन उपस्थित थे।
    उद्योग विभाग के विशेष सचिव श्री आलोक कुमार एवं महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अंजार उल हसन उक्त सभी अवसर पर उपस्थित रहे।

देश-विदेश

भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »
तीसरे विश्व युद्ध

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका गहराई, तीन वैश्विक मोर्चों पर बढ़ा तनाव

मार्च 2026 के मध्य में वैश्विक राजनीति बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रही है। दुनिया के तीन बड़े क्षेत्रों में बढ़ते सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरे विश्व युद्ध

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो