पटना डेस्क: सरकार द्वारा दहेज प्रथा पर रोक लगाने की कोशिश की जाती हैं। हमारे यहां इसे गलत भी माना जाता है।लेकिन आज भी लोग दहेज लेना और देना शाम की बात समझते हैं। ऐसे में एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां दूल्हे ने दुल्हन को अपनाने से इनकार कर दिया। क्योंकि उसे ससुर द्वारा मोटरसाइकिल नहीं मिला था। जिसके बाद ससुर ने गुस्से में आकर सभी के सामने ही अपने दामाद को पीटना शुरू कर दिया।
Land Sale New Rules: बिहार में जमीन रजिस्ट्री कराने का नियम बदला, नीतीश सरकार ने जारी किया दिशा आदेश
एक रिपोर्ट के अनुसार वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दूल्हा तैयार होकर खड़ा है, उसके साथ ही दुल्हन भी नजर आ रही है। जब वह दहेज़ में मोटरसाइकिल की मांग करता है तो नाराज होकर ससुर चप्पलों से उसकी पिटाई करने लगता है। ससुर दूल्हे को पुलिस थाने ले जाने की बात कहता है। वीडियो में कई महिलायें गाना गाते हुए भी दिखाई दे रही हैं। अंत में दूल्हा ससुर से अपनी गलती के लिए माफ़ी मांगते हुए भी दिखाई दे रहा है।
शर्मनाक: शादी वाले दिन चचेरे भाई संग भागी दुल्हन, फिर भी दूल्हे ने नहीं उतारा सेहरा
हालांकि इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं है। कुछ लोगों का दावा है कि समाज में लोगों दहेज़ प्रथा के खिलाफ सन्देश देने के लिए इस वीडियो को बनाया गया है तो कुछ इसे स्क्रिप्टेड बता रहे हैं। कुछ लोगों ने तो कमेंट कर यह भी बताया है कि वीडियो में जो व्यक्ति दूल्हे की पिटाई कर रहे हैं, वह लड़के के पिता जी हैं तो कुछ उन्हें ससुर बता रहे हैं। हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद तमाम लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।


























