औरंगाबाद: जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली है, जहां पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने न सिर्फ स्वयं जहर खाई बल्कि अपने दो मासूम बच्चीयों को भी जहर खिला दिया। जिसके बाद दोनों मासूम बच्चीयों की मौत हो गई है। वही, मां की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना ओबरा थाना क्षेत्र के बाजार इलाके की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पति और पत्नी के बीच कुछ दिन पूर्व विवाद उत्पन्न हुआ था। पति बाहर काम करने के लिए जाना चाहता था।
राजधानी रेल दुर्घटना में मारे गए लोगों की मनाई गई 21 वीं बरसी, रेल कर्मचारियों ने की पटरी की पूजा
लेकिन, पत्नी उसे मना करती थी। लेकिन, पति नहीं माना जिसके बाद पत्नी ने पहले तो खुद जहर खाया। इसके बाद दो मासूमों को भी जहर खिला दी। जिससे दोनो मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, मां की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।