सैमसंग मोबाइल सिटी दुकान में भीषण चोरी 

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

December 29, 2022

सैमसंग मोबाइल सिटी दुकान
समस्तीपुर :  रोसड़ा थाना अंतर्गत शहर में अवस्थित सदर प्रखंड कार्यालय चौक से स्टेशन चौक जाने वाली खड़ंजा पथ पर लक्ष्मीपुर के वार्ड 22 में अवस्थित सैमसंग मोबाइल सिटी के दुकान में बीती रात विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के कीमती मोबाइलों की चोरी चोरों ने कर ली जिसकी अनुमानित राशि 6 से 7 लाख रुपये बताई जा रही है । घटना की जानकारी  दुकान के स्वामी को तब हुई जब वे अन्य दिनों की भांति अपनी दुकान सुबह में खोलने के लिए पहुंचे थे ।दुकान की शटर जब उनसे नहीं खुली तब उन्होंने दो-तीन लोगों की मदद से दुकान की शटर खोली इसके उपरांत दुकान के अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए । तत्काल उन्होंने स्थानीय थाना को घटना की सूचना दी । मौके पर रोसड़ा पुलिस पहुंचकर घटना की छानबीन करते हुए, आसपास में लगे कई सीसीटीवी कैमरा को खंगालना शुरू किया लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं मिले.
इस संदर्भ में दुकान के स्वामी प्रमोद यादव ने बताया कि बीते कल विभिन्न ब्रांडो की अनेकों मोबाइल मंगाई गई थी अन्य दिनों की भांति हम लोग दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे । आज सुबह में जब दुकान खोलने का प्रयास किया तो शटर नहीं खुला कई लोगों की मदद से जब शटर खोला गया तो दुकान में रखे विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के कीमती मोबाइल की चोरी हो चुकी थी। दुकान के अंदर   आगे कॉर्नर के ऊपर से चोरों के द्वारा प्लाईवुड के बने छत को काटकर प्रवेश किया गया है । विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के 6 से 7 लाख रुपये की चोरी होने की संभावना है। दुकान के स्वामी पीड़ित प्रमोद यादव के द्वारा घटना से संबंधित आवेदन रोसड़ा थाना को दिए जाने की तैयारी कर रहे थे वहीं रोसड़ा थाना से घटनास्थल पर पहुंचे, एस आई एस के शर्मा ने बताया कि बीते 28 दिसंबर की मध्य रात्रि में अज्ञात चोरों के द्वारा सैमसंग मोबाइल सिटी की दुकान में विभिन्न ब्रांड की कीमती मोबाइलों की चोरी हुई है जिसकी अनुमानित राशि दुकान मालिक के द्वारा 6 से 7 लाख रुपए की बताई गई है घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। दुकान मालिक के द्वारा घटना से संबंधित आवेदन अभी थाने को नहीं दिए गए हैं ।आवेदन प्राप्त होते हीं आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ।फिलहाल आसपास के कई सीसीटीवी कैमरा को खंगाला गया लेकिन कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आए हैं वैसे बीती रात्रि के 1:55 22 से 23 सेकंड के बीच आसपास के सीसीटीवी कैमरा देखने की बात उपस्थित लोगों से कहीं गई आगे उन्होंने कहा कि बीते रात्रि के 2:00 बजे में एक बाइक सवार के गुजरने की तस्वीर सीसीटीवी कैमरा में बिल्कुल आंशिक ढंग से आ रही है जिससे कुछ भी समझना काफी मुश्किल है
वहीं नगर परिषद रोसड़ा के मुख्य पार्षद मीरा सिंह के पति सह पूर्व मुख्य पार्षद श्याम बाबू सिंह ने सूचना के तत्क्षण बाद घटनास्थल पर पहुंचकर घटना पर दुख व्यक्त करते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन को चौकसी बरतने की बातें कहीं उन्होंने कहा हर वर्ष जब ठंड के मौसम आते हैं तो शहरी क्षेत्र में चोरी की अनेकों घटनाएं घटती हैं समुचित रूप से उद्भेदन नहीं हो पाते हैं आगे उन्होंने कहा यदि स्थानीय पुलिस प्रशासन नगर परिषद क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान नहीं कर पाते हैं तो उन्हें आला पुलिस अधिकारी को उक्त समस्याओं से अवगत कराते हुए सुरक्षा व्यवस्था तंदुरुस्त कराने का पहल अत्यंत जरूरी रूप में करनी चाहिए दूसरी ओर मोबाइल व्यवसाय से जुड़े अनेकों व्यवसाई पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए, स्थानीय पुलिस प्रशासन को कोसते नजर आए अनेकों व्यवसाई ने कहा जिस जगह घटना हुई है इसके आसपास भी कई बार घटनाएं हो चुकी हैं इसके बावजूद भी स्थानीय पुलिस प्रशासन इस ओर विशेष तौर पर ध्यान नहीं दे रही है घटना से व्यवसायिक वर्गों में स्थानीय पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी व्याप्त है ।

देश-विदेश

भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »
तीसरे विश्व युद्ध

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका गहराई, तीन वैश्विक मोर्चों पर बढ़ा तनाव

मार्च 2026 के मध्य में वैश्विक राजनीति बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रही है। दुनिया के तीन बड़े क्षेत्रों में बढ़ते सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरे विश्व युद्ध

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो