Holi Special Trains: होली का त्यौहार आने वाला है। जिसका इंतजार लोगों को काफी समय से रहता है। हर व्यक्ति अपने परिवार के साथ इंजॉय करना पसंद करता है। कई लोग बिहार से बाहर रहते हैं, जो होली पर घर आते हैं। उन्हीं लोगों की सुविधा का ध्यान रखते हुए इंडियन रेलवे ने कई जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
Holi Special Trains: स्पेशल ट्रेन कब चलेगी
04048 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल एक्सप्रेस 6 एवं 8 मार्च, 2023 को आनंद विहार से 23.00 बजे खुलकर अगले दिन 21.15 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04047 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 7 एवं 9 मार्च, 2023 को मुजफ्फरपुर से 23.00 बजे खुलकर अगले दिन 23.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.
04412 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल एक्सप्रेस 2, 6 एवं 9 मार्च, 2022 को आनंद विहार से 11.10 बजे खुलकर अगले दिन 11.20 बजे सहरसा पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04411 सहरसा-आनंद विहार आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 3, 7 एवं 10 मार्च, 2023 को सहरसा से 14.30 बजे खुलकर अगले दिन 13.55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.
आनंद विहार-जयनगर फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस:
04060 आनंद विहार-जयनगर आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 3, 7 एवं 10 मार्च, 2023 को आनंद विहार से 10.30 बजे खुलकर अगले दिन 15.15 बजे जयनगर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04059 जयनगर-आनंद विहार स्पेशल एक्सप्रेस 4, 8 एवं 11 मार्च, 2023 को जयनगर से 17.00 बजे खुलकर अगले दिन 19.55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.
04062 दिल्ली-बरौनी स्पेशल एक्सप्रेस 3 एवं 10 मार्च, 2023 को दिल्ली से 8.40 बजे खुलकर अगले दिन 2.40 बजे बरौनी पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04061 बरौनी-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 4 एवं 11 मार्च, 2023 को बरौनी से 04.45 बजे खुलकर उसी दिन 23.35 बजे दिल्ली पहुंचेगी. अप एवं डाउन दिशा में अलीगढ़, टुण्डला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जं., पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलीपुत्र एवं हाजीपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
ट्रेन नंबर 04064 आनंद विहार-जोगबनी आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 4 एवं 11 मार्च, 2023 को आनंद विहार से 15.30 बजे खुलकर अगले दिन 22.30 बजे जोगबनी पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी सं. 04063 जोगबनी-आनंद विहार आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 6 एवं 13 मार्च, 2023 को जोगबनी से 01.20 बजे खुलकर अगले दिन 11.10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.
आनंद विहार-सीतामढ़ी-आनंद विहार एक्सप्रेस:
ट्रेन नंबर 04070 आनंद विहार-सीतामढ़ी एक्सप्रेस 4, 7 एवं 11 मार्च, 2023 को आनंद विहार से 00.30 बजे खुलकर उसी दिन 21.30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी सं. 04069 सीतामढ़ी-आनंद विहार आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 5, 8 एवं 12 मार्च, 2023 को सीतामढ़ी से 00.15 बजे खुलकर उसी दिन 23.45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.