पटना डेस्क: बिहार से प्रेम विवाह का अनोखा मामले सामने आया है। जहां एक युवती दुल्हन की ड्रेस में अपने जीजा के साथ प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी के घर पहुंचने के बाद वह शादी करने की ज़िद पर अड़ गई।
लुटेरी दुल्हन ने इलाके में मचाया कोहराम, शादी के 48 घंटे के अंदर ही 3 लाख के जेवर लेकर हुई फरार
एक रिपोर्ट के अनुसार प्रेमिका की हरकत देख युवक के घर वाले भी हैरान रह गए। वह शादी के लिए राज़ी नहीं हुए, लेकिन ग्रामीणों ने पहल कर प्रेमी जोड़े की शादी करवा दी। यह पूरा मामला बलाहा गांव (नारायणपुर प्रखंड, नवगछिया) का है।
OMG: बिहार के एक मोहल्ले की 40 महिलाओं का एक ही पति, जातीय गणना करने वाले कर्मचारियों के उड़े होश
वहीं, प्रेम विवाह के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि युवती दुल्हन बनकर युवक के घर पहुंची थी। वह शादी करने की ज़िद कर रही थी, लड़के के घर वाले नहीं मानें। ग्रामीणों ने पहल कर शिवालय में दोनों की शादी करवा दी। प्रेमी जोड़े की शादी के बाद लड़की की विदाई ई-रिक्शा से हुई।
हालांकि, नवगछिया के रहने वाले बीरेंद्र चौधरी की बेटी बूधो कुमारी और पंकज के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाह रहे थे, लेकिन उनके परिजनों को यह रिश्ता मंज़ूर नहीं था। परिवार वाले के मना करने के बावजूद दुल्हन के लिबास में युवती प्रेमी के घर पहुंच गई।