बिहार : JDU के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का गुरुवार रात को निधन हो गया है। 75 साल के शरद यादव ने गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। वही इसकी जानकारी शरद यादव की बेटी शुभाशिनी यादव ने दिया है। शुभाशिनी ने अपने ट्वीट कर लिखा की ‘पापा नहीं रहे।
शरद यादव लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे, लेकिन अचानक उनकी तबीयत गुरुवार को खराब हो गई जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के हॉस्पिटल में ले जाया गया, वही डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की भरपूर कोशिश की लेकिन उनका निधन हो गया। जिसके बाद से पूरे परिवार में शोक की लहर है। आप उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास पर रखा गया है। परिजनों का कहना है कि उनके शव को 24 घंटे तक उनके आवास पर रखा जाएगा, उसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।