समस्तीपुर/दलसिंहसराय:-कला संस्कृति एवं युवा विभाग छात्र एवं युवा कल्याण निदेशालय बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वाधान दक्ष वार्षिक खेल जिला स्तरीय कार्यक्रम 2022 का आयोजन समस्तीपुर जिले के इंदिरा स्टेडियम में अंडर-17 तथा अंडर 14 बालिकाओं के बीच संपन्न हुआ अंडर-17 का सेमीफाइनल का मुकाबला दलसिंहसराय बनाम वारिसनगर हुई जिसमें दलसिंहसराय 8-0 से विजई हुई। वही फाइनल मुकाबला दलसिंहसराय की टीम ने समस्तीपुर को 3-0 से पराजित करते हुए जिला चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
अंडर -14 संपन्न जिला में मात्र दो प्रखंड के खिलाड़ी होने के कारण फाइनल मुकाबला दलसिंहसराय बनाम पटोरी के बीच संपन्न हुई। जिसमें दलसिंहसराय की लड़कियों ने अपना खेल का बेहतर प्रदर्शन किया। पूरे खेल के दौरान दोनों ही टीम बराबरी पर रही तो निर्णायकगणों ने पेनाल्टी का फैसला लिया ।जिसमें दलसिंहसराय की टीम ने 3 गोल दागते हुए पटोरी को 3-0 से पराजित करते हुए जिला चैंपियन का किताब अपने नाम दर्ज कराया। फुटबॉल हेतु *अंडर-17* खेल में उत्क्रमित मध्य विद्यालय यमुनाटाड़ की छात्रा किचन भारती, बबीता कुमारी ,प्रीति कुमारी ,स्मिता कुमारी, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवादा की छात्रा अंशु कुमारी ,अनु कुमारी, आकृति राज शाहीन परवीन, उच्च विद्यालय पगरा की छात्रा कोमल, स्मृति कुमारी, मौसम कुमारी अंडर-14 में उत्क्रमित मध्य विद्यालय यमुनाटाड़ की छात्रा नीतू कुमारी ,शिवानी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, रूपम कुमारी,उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढेपुरा की छात्रा जूली कुमारी शिवानी कुमारी रिधिमा कुमारी रूपा कुमारी अंजुम परवीन सुरुचि कुमारी ने अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया ।दलसिंहसराय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कामराव शिक्षक प्रमोद कुमार एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय महनैया के नियाज उल हक को प्रखंड स्तरीय कोच बनाकर खिलाड़ियों के नेतृत्व करने हेतु भेजा गया था। प्रमोद कुमार ने विशेष रूप से हमारे प्रतिनिधि को जानकारी देते हुए बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय यमुनाटाड़ के शिक्षक मुकेश कुमार का इन बालिकाओं को फुटबॉल खेल में रुचि बढ़ाकर प्रोत्साहित करने का बहुत बड़ा योगदान रहा है। जिसका परिणाम आज हम सभी दलसिंहसराय वासियों को गौरवान्वित कर रही है। दलसिंहसराय से टीम के साथ यमुनाटाड़ की शिक्षिका विभा कुमारी , शिक्षक श्रवण कुमार पासवान उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढेपुरा की शिक्षिका रीता कुमारी मौजूद थी। खिलाड़ियों के इस जीत पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, विंदेश्वर कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर अजय कुमार लेखापाल मनोज कुमार , उत्क्रमित मध्य विद्यालय यमुनाटाड़ शिक्षक मुकेश कुमार, योद्धा एथलेटिक्स के प्रशिक्षक सेवानिवृत्त आर्मी विरेंद्र कुमार ने जीत की बधाई दी एवं सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।