पटना: फाइलेरिया उन्मूलन के लिए समुदाय और जन-प्रतिनिधियों की भागीदारी जरुरीः  मंगल पाण्डेय

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

July 7, 2022

Patna

पटना: फाइलेरिया उन्मूलन के

7 जुलाई से राज्य के 6 जिलों में शुरू होने वाले सामूहिक दवा सेवन व फाइलेरिया एवं कालाजार के कम्युनिकेशन कैंपेन का स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुभारम्भ

पटना| फाइलेरिया व कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम की सफलता के लिए जनसमुदाय और जन-प्रतिनिधियों की भागीदारी आवश्यक है। समाज में जनकृजागरुकता के बल पर किसी भी कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता है। फाइलेरिया व कालाजार रोग का उन्मूलन कर स्वस्थ एवं समृद्ध बिहार की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। इन बातों का जिक्र स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पाण्डेय ने पटना में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आयोजित सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) एवं फाइलेरिया और कालाजार के कम्युनिकेशन कैंपेन के राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में उद्घाटन के दौरान की। इस अवसर पर उन्होंने फाइलेरिया एवं कालाजार रोग के सम्बन्ध में सिने कलाकार मनोज वाजपेयी द्वारा लोगों को फाइलेरिया के सम्बन्ध में ऑडियो-विज़ुअल के माध्यम से दिए गए संदेशो के पैकेज का भी उद्घाटन किया।(पटना: फाइलेरिया उन्मूलन के)

 

Read Also: पटना: टीवीएस मोटर कंपनी ने लॉन्च की नई टीवीएस रोनिन

 

श्री पांडेय ने कहा कि बिहार में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए फाइलेरिया या हाथीपांव रोग से बचाने के लिए राज्य के 6 जिलों यथा- लखीसराय, नालंदा, समस्तीपुर, रोहतास, नवादा  और दरभंगा में 7 जुलाई से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जाएगा। इससे पूर्व आज होने वाले उद्घाटन में स्वयं फाइलेरिया रोधी दवाएं खाकर राज्यवासियों को संदेश देना चाहता हूं कि बीमारी से पूर्व ही इसके बचाव का उपाय अपनाना जरुरी है। फाइलेरिया या हाथीपांव रोग स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्या है। यह रोग मच्छर के काटने से फैलता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के अनुसार फाइलेरिया, दुनिया भर में दीर्घकालिक विकलांगता के प्रमुख कारणों में से एक है। किसी भी आयु वर्ग  में होने वाला यह संक्रमण लिम्फैटिक सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है और अगर इससे बचाव न किया जाए तो इससे शारीरिक अंगों में असामान्य सूजन होती है। फाइलेरिया के कारण चिरकालिक रोग जैसे हाइड्रोसील (अंडकोष की थैली में सूजन), लिम्फेडेमा (अंगों की सूजन) व काइलुरिया (दूधिया सफेद पेशाब) से ग्रसित लोगों को अक्सर सामाजिक बहिष्कार का बोझ सहना पड़ता है। जिससे उनकी आजीविका व काम करने की क्षमता भी प्रभावित होती है। आंकड़ों के अनुसार  राज्य में अभी हाथीपांव के लगभग 76 हजार और हाइड्रोसील के लगभग 14 हजार मरीज हैं।  7 जुलाई से शुरू होने वाले कार्यक्रम में लखीसराय, नालंदा, समस्तीपुर, रोहतास और नवादा  जिलों में लाभार्थियों को फाइलेरिया से सुरक्षित रखने के लिए 2 दवाएं डीईसी और अल्बंडाजोल एवं दरभंगा में 3 दवाओं डीईसी, अल्बंडाजोलं के साथ आईवरमेंक्टिन की निर्धारित खुराक प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा घर-घर जाकर अपने सामने मुफ्त खिलाई जाएगी। यह दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं।(पटना: फाइलेरिया उन्मूलन के)

 

 

श्री पांडेय ने कहा कि कालाजार पर राज्य ने बहुत हद तक  नियंत्रण कर लिया है। वर्ष 2014 में राज्य में कालाजार के 7615 मरीज थे जो जून 2022 तक घटकर केवल 273 रह गए हैं। उन्होंने बताया कि इस समय राज्य के किसी भी प्रखंड में प्रति 10 हजार की आबादी के सापेक्ष पर 1 से ज्यादा मरीज नहीं हैं। राज्य में प्रमुख रुप से दो जिले सिवान का गोरियागोठी प्रखंड व सारण का इसुआपुर प्रखंड इस बीमरी की चपेट में था। अब यहां भी स्थिति नियंत्रण में आ गयी है। जिसमें केंद्र सरकार की भूमिका अहम है। केंद्र से मिल रहे लगातार सहयोग ने राज्य में कालाजार उन्मूलन की दिशा में अहम योगदान दिया है। कार्यक्रम के दौरान फाइलेरिया कैंपेन के लिए भेजे जाने वाली जागरुकता वाहनों को स्वास्थ्य मंत्री ने हरी झंडी दिखकर रवाना गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की संयुक्त निदेशक डॉ. छवि पन्त जोशी ने वर्चुअल माध्यम से कहा कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता और सुनियोजित कार्यप्रणाली के परिणामस्वरूप राज्य के फाइलेरिया प्रभावित क्षेत्रों से इस बीमारी का निश्चित ही जल्दी ही उन्मूलन होगा। इस अवसर पर निदेशक प्रमुख, रोग नियंत्रण, स्वास्थ्य सेवायें डॉ. आर सी एस वर्मा, बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के प्रतिनिधि डॉ. भूपेंद्र त्रिपाठी, ग्लोबल हेल्थ स्ट्रेटजीज के सीनियर डायरेक्टर अनुज घोष, अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम अधिकारी, मलेरिया एवं कालाजार डॉ विनय कुमार शर्मा, राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के अधिकारी एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं व सहयोगियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

 

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

देश-विदेश

भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »
तीसरे विश्व युद्ध

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका गहराई, तीन वैश्विक मोर्चों पर बढ़ा तनाव

मार्च 2026 के मध्य में वैश्विक राजनीति बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रही है। दुनिया के तीन बड़े क्षेत्रों में बढ़ते सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरे विश्व युद्ध

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो