मीडिया दर्शन भभुआ(कैमूर): देश का चर्चित एक्सप्रेस वे भारत माला परियोजना जो कैमूर जिले से होकर गुजरेगी जिसमें भूमि अधिग्रहण का कार्य चल रहा है, इसी दौरान किसानों के द्वारा कई मांगें की जा रही है, जिसको लेकर बुधवार को खुद जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा प्रस्तावित क्षेत्र में पहुंचकर स्थल का जायजा लिया, डीएम भारतमाला परियोजना अंतर्गत प्रस्तावित पथ हेतु चिन्हित भूमि का क्षेत्र भ्रमण कर कई आवश्यक निर्देश दिए,
भ्रमण के दौरान ग्रामीणों द्वारा उठाए जा रहे समस्याओं की जानकारी ली गई एवं उसके निष्पादन हेतु आवश्यक सुझाव दिया गया।
डीएम ने अधिकारियों के साथ किया साप्ताहिक समीक्षा बैठक
इस संबंध में बताया जाता है कि जिलाधिकारी ने जानकारी प्राप्त किया कि क्षेत्र से गुजरने वाली सड़क पर किसानों द्वारा कहा कहाँ सहायक पथ की माँग की जा रही है तथा अंडर पास का लिस्ट की माँग किया, भ्रमण के दौरान जिला भू अर्जन पदाधिकारी मो उमैर, भूमि सुधार उप समाहर्ता भभुआ, अंचलाधिकारी चैनपुर समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे