मीडिया दर्शन भभुआ(कैमूर): सोमवार को समाहरणालय भभुआ के सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक सोमवारीय समीक्षा बैठक की गई,जिसमे राजस्व,निर्वाचन,लोक शिकायत,
जिला निर्वाचन विभाग से संबंधित समीक्षा के क्रम में फार्म 6, फॉर्म 7, फार्म 8 की समीक्षा किया गया एवं लंबित सभी फॉर्म को निष्पादन करने हेतु ईआरओ को निर्देशित किया गया ।
वहीँ राजस्व विभाग की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने ऑनलाइन दाखिल खारिज, ऑनलाइन परिमार्जन,अतिक्रमण वाद तथा मुख्यमंत्री जनता दरबार,सीएम पोर्टल /पीएम पोर्टल पर लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया
जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सीएम डैशबोर्ड अंतर्गत कुल प्राप्त 1578 मामलों में से 1542 मामला निष्पादित किया जा चुका है , 36 मामले अभी भी निष्पादन हेतु लंबित हैं । इसी प्रकार पीएम पोर्टल अंतर्गत कुल प्राप्त 190 मामलों में से 190 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है और जिला लोक शिकायत निवारण अंतर्गत सुनवाई हेतु कुल प्राप्त 4061 मामलों में से 4033 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है और 28 मामले सुनवाई हेतु प्रक्रियाधीन है। अतिक्रमण संबंधी मामलों में कुल प्राप्त 717 मामलों में से 482 मामलों में अंचल अधिकारियों द्वारा अनुपालन करते हुए भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा चुका है, 235 मामले अभी भी अनुपालन हेतु लंबित है। जिला पदाधिकारी द्वारा लोक शिकायत निवारण अधिनियम अंतर्गत लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
चैनपुर में बसपा की बैठक में 25 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर हुआ मंथन
समय सीमा के अंदर प्रमाण पत्र नही देने पर कार्रवाई का निर्देश
जिला पदाधिकारी द्वारा लोक सेवाओं का अधिकार की समीक्षा किया जिसके अंतर्गत जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र में समय सीमा के बाहर (एक्सपायर्ड) पाए गए मामलों में नियमानुसार कारवाई कारवाई करने का निर्देशित किया गया।
वहीं सभी विभागाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने कार्यालय अंतर्गत लंबित सीडब्ल्यूजेसी/एमजेसी/एलपीए इत्यादि से संबंधित मामलों में शीघ्र उच्च न्यायालय के समक्ष प्रति शपथ पत्र दायर करना सुनिश्चित किया जाए। सबसे अधिक लंबित मामले मोहनिया अंचल कार्यालय में 10 है
सीएमआर अधिप्राप्ति का निर्देश
सीएमआर अधिप्राप्ति की समीक्षा के क्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अब तक 95.89% सीएमआर प्राप्त किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा जिला सहकारिता पदाधिकारी को ससमय सीएमआर जमा कराने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा गोदाम निर्माण के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया
सामाजिक सुरक्षा शाखा के समीक्षा के क्रम में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन की योजनाओं में लंबित मामलों को तत्काल निष्पादित करने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
मद्य निषेध पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश
मद्य निषेध विभाग की समीक्षा के क्रम में सुपरिटेंडेंट कैमूर राकेश कुमार को जिला पदाधिकारी ने पुलिस विभाग से संबंध में स्थापित कर निरंतर छापेमारी करने एवं चेकपोस्ट का सतत अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने साथ ही पकड़ी गई शराब के विनष्टीकरण की प्रक्रिया आदेश लेकर तत्काल कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से चेक पोस्ट पर जांच को बढ़ाने साथ ही पकड़े गए वाहनों की नीलामी हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया,
कृषि विभाग के समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिले में धान का अच्छादन लगभग 98.44% हो गया है,
स्वतंत्रता दिवस के लिए आवश्यक तैयारी हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया
बैठक में अपर समाहर्ता संजय कुमार,जिला परिवहन पदाधिकारी,जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी,जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी ,प्रभारी जेल अधीक्षक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे। इनके अलावा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी जुड़े हुए थे


























