कोइलवर :- सूबे के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने कोईलवर के धनडीहा पहुँचे। वे यहां भूतपूर्व शिक्षक स्व रामबल्लभ प्रसाद सिंह की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुँचे थे। इस दौरान उन्होंने स्व० रामबल्लभ प्रसाद सिंह के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान आयोजित श्रद्धांजलि सभा के बाद उन्होंने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति के जीवन की परीक्षा का परीक्षाफल उसके मरने के बाद ही पता चलता है। यहाँ उपस्थित जनसमूह आज स्व० रामबल्लभ प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुची है तो निश्चय ही उस शख्स ने अपने जीवन मे जरूर ही समाज के लिए कुछ बेहतर किया होगा। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने जो पुनीत कार्य किया वह काबिलेतारीफ है। आज से आधी सदी पहले लड़कियों की शिक्षा के लिए सोचना और मूर्त रूप देना अपने आप मे अद्भुत है। हमारे प्रदेश को ऐसे ही पुनीत व्यक्तियों की जरूरत है ताकि देश और समाज के साथ हमारा सूबा निरंतर आगे बढ़े। उन्होंने आम लोगों के मूल अधिकार के लिए जीवनपर्यंत लड़ाई रही। लड़कियों की शिक्षा के लिए अलग स्कूल बनवाया। शिक्षकों के लिए संघ की स्थापना की। यह सब हम सब के लिए अनुकरणीय है। गांव वालों की ओर से स्व रामबल्लभ प्रसाद सिंह के सहकर्मी और साथी रहे सीताराम सिंह ने उपमुख्यमंत्री को गांव में एक अस्पताल समेत शिक्षा की बेहतरी के लिए विद्यालयों के पुनरुत्थान समेत अन्य सामाजिक सरोकारों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। जिसे तेजस्वी यादव ने मंच से ही स्वीकार कर लिया। और गांव के विद्यालय का जीर्णोद्धार समेत गांव में 20 बेड के अस्पताल को बनाने की घोषणा की उप मुख्यमंत्री के इस घोषणा के बाद ग्रामीणों में काफी खुशी दिखी और लोगों ने तेजस्वी जिंदाबाद एवं राम बल्लभ बाबू अमर रहे के नारे लगाए इधर कार्यक्रम की शुरुआत में समाजसेवी पुंज कुमार सिंह और उनकी धर्मपत्नी इंद्रावती सिंह ने आगत अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र से किया गया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री के हाथों गरीबों को कम्बल वितरित किया गया। साथ ही भोज का आयोजन किया गया। मौके पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार, पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह, विधान पार्षद राधाचरण सेठ, विधायक किरण देवी, चतरा के राजद के लोस प्रत्याशी सुभाष यादव, पूर्व विधायक अरुण यादव, पूर्व विधान पार्षद हुलास पांडे अनिल सिंह बली सिंह शिक्षाविद रमेश सिंह बक्सर का जिला पार्षद बंटी चाहिए रोशन कुमार सिंह जिलाधिकारी राजकुमार, पुलिस अधीक्षक प्रमोद यादव, मुकेश सिंह यादव राजद के जिला अध्यक्ष बीरबल यादव राणा रणधीर सिंह चौहान रामचन्द्र सिंह, लक्ष्मण प्रसाद सिंह, भरत सिंह, अरुण सिंह, प्रेम सिंह, प्रणव सिंह, प्रमोद सिंह, पद्मा सिंह, अमित भारद्वाज, अंकित, गौतम ऋषि जयराम सिंह राजेश कुमार सिंह चंदन कुमार बिपुल सिंह , सच्चिदानंद राय पुतुल सिंह संजय सिंह समेत कई लोग मौजूद थे, सभा कि अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक सीताराम सिंह ने किया वही सभा का संचालन बड़ी ही बेहतर तरीके से सोनाली सिंह ने किया एवं आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया।