हिमाचल : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बैजनाथ में BJP उम्मीदवार मुल्ख राज प्रेमी के प्रचार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुचे। आज राजनाथ सिंह सुबह करीब 12 बजे हेलिकॉप्टर से बैजनाथ के इन्दिरा गांधी ग्राउंड मे पहुचे, जिसके बाद वे मेला ग्राउंड मे पंहुच कर जनसभा को संबोधित किया, जिसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर तंज कासते हुए कहा की कांग्रेस अब एक ऐसा जहाज है जिसका तेल अब खत्म हो गया है। अब कोई भी पायलट आ जाए, उड़ान भरना तो दूर रनवे पर भी नहीं दौड़ पाएगी। कांग्रेस एक ऐसा डूबता हुआ जहाज है.
सुप्रीम कोर्ट के 5 में से 4 जज EWS के पक्ष में, कहा – सामान्य वर्ग के गरीबों को 10% आरक्षण जारी रहेगा
वही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा की हिमाचल देवभूमि है। यह वीरता, पराक्रम और बलिदान की भी धरती है। यहाँ की मिट्टी में खेल कूद कर बड़े हुए लोगों ने देश के मान, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया है. हमने हिमाचल प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने का संकल्प किया है।कांग्रेस के लोग कह रहे हैं हम लोग यह काम वोट हासिल करने के लिए कर रहे हैं। हम समाज को बाँट कर वोट हासिल नहीं करना चाहते। गोवा में समान नागरिक संहिता वर्षों से लागू है। क्या गोवा में समाज टूट गया है