दरभंगा: उद्योग मंत्री शहनवाज हुसैन के निरीक्षण से बंद पड़े अशोक मिल खुलने की आस जगी 

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

May 26, 2022

Darbhanga

दरभंगा: उद्योग मंत्री शहनवाज

दरभंगा:  जिले के हायाघाट प्रखंड में 1958 में दरभंगा राज (खंडवाला राजवंश) द्वारा अशोक पेपर मिल का स्थापना किया गया था। लेकिन सरकारी उदासीनता के कारण कई बार मिल चालू हुआ और कई बार बंद हुआ। फिर वर्ष 1998 में धर्म गोधा द्वारा पेपर मिल चालू किया गया। लेकिन तकनीकी वहज से वर्ष 2014 में यह पेपर मिल फिर से बंद हो गया। जिसके बाद इस मिल को पुनः चालू करने के लिए लगातार आंदोलन चला। जिसका असर देखने मिला। बिहार सरकार के उधोग मंत्री शहनवाज हुसैन दरभंगा स्थित पेपर मिल पहुंचे और निरीक्षण किया।(दरभंगा: उद्योग मंत्री शहनवाज)

वही निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते हुए शहनवाज हुसैन ने कहा कि अशोक पेपर मिल पर बयानबाजी करने की जरूरत नहीं है। इसको चालू कैसे चालू किया जाए और इस परिसर में इंडस्ट्री कैसे लगे इस पे ध्यान देने की जरूरत है। यहां के इलाके के जो लोग हैं, वे इंडस्ट्री लगाना चाहते हैं। उसपे काम करने की जरूरत है। वही उन्होंने कहा कि पिछली बार जब पेपर मिल शुरू हुआ था, तब विवाद के चलते गोली भी चली थी। उसके बाद मिल बंद हो गया था।इसीलिए इस बार विवाद नहीं करना है जो भी समस्या है सारे पक्ष को एक होकर इसका हल निकालना है। (दरभंगा: उद्योग मंत्री शहनवाज)

भोजपुर: बड़कागांव पंचायत के 10 वार्ड सदस्यों ने इंदिरा आवास योजना में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप,  जिले के आला अधिकारियों समेत मुख्यमंत्री से जांच करने  का किया मांग

इस बंद पड़े अशोक पेपर मिल को कैसे चालू किया जाए, इसको लेकर हम लोग विजिट कर रहे हैं।  हमने ट्रेड यूनियन वाले लोगों को बुलाकर विषय समझा था। हम लोग निष्पक्षता से इसका हल करेंगे। अगर दरभंगा के इलाके में उद्योग बढ़ेगा तो यही से बढ़ेगा। क्योंकि जो पुराना है, उसी को स्थापित करना है। वही उन्होंने कहा कि अभी लोहट में ढाई लाख लीटर का इथेनॉल प्लांट बनने जा रहा है। 65 हजार लीटर का पूर्णिया में बना। लेकिन मधुबनी मिथिला में ढाई लाख लीटर का बन रहा है और सारे के एग्रीमेंट हो गए हैं और काम शुरू होने वाला है।

 

वही शहनवाज हुसैन ने कहा कि लोहट चीनी मिल को पुनः चालू करने के लिए हमने दूसरी कंपनी को कहा है। वही उन्होंने कहा कि यहां पर बड़ी तादाद में उद्योग लग सकता है। लेकिन इसमें कोई नेतागिरी नहीं करनी है। किसी को किसी को विवाद नहीं करना है। चाहे पीएफ की समस्या हो या फिर मजदूर की समस्या हो। सब हित को हम ध्यान रखेंगे इसको चलाने की कोशिश करेंगे।

 

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

देश-विदेश

भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »
तीसरे विश्व युद्ध

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका गहराई, तीन वैश्विक मोर्चों पर बढ़ा तनाव

मार्च 2026 के मध्य में वैश्विक राजनीति बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रही है। दुनिया के तीन बड़े क्षेत्रों में बढ़ते सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरे विश्व युद्ध

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो