मीडिया दर्शन रामगढ़ कैमूर
सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।इस दौरान बच्चों ने अपने कई खेलों में भाग लिया।विद्यालय के कक्षा अरुण से दशम तक के छात्र छात्राओं ने
आधुनिक एवं पारंपरिक खेलों के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया।
मुख्यमंत्री ने लोहिया पथ चक्र के शेष निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण
बच्चों ने खेल के दौरान काफी ही आंनद लिया।खेल के उपरांत रक्षा बंधन उत्सव भी मनाई गई।साथ ही बच्चों के बीच रक्षा बंधन पर्व का सारांश भी बताया गया।संपूर्ण कार्यक्रम प्रधानाचार्य
राजीव रंजन के देख रेख में संपन्न हुआ।मौके पर खेल प्रमुख शिवराजू चौधरी शारीरिक प्रमुख जीवन राठौर ,राज सिंह ,सुजीत सिंह, कृष्ण लता, कुमारी खुशबू सिंह, शैलेंद्र सिंह, वीर बहादुर सिंह ,मनीष सिंह सर्वानंद पांडे,पवन चौबे दिलीप खरवार ,आदि शामिल रहे।