बेलदौर प्रखंड के बोबिल पंचायत भवन के प्रांगण में मुखिया संगीता देवी की अध्यक्षता में सीओ सुबोध कुमार के द्वारा 24 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण के बाद मुखिया संगीता देवी ने कहा कि बोबिल पंचायत सहित पूरे बिहार में भीष्ण ठंड पड़ रही है तापमान गिरकर काफी नीचे तक पहुंच गई है। गांव में अधिकांश लोग गरीब और कमजोर वर्ग के निवास करते हैं खासकर लोगों को ठंड में ज्यादा परेशानी होती है।(जरूरतमंद लोगों के बीच)
वही मौजूद सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार मिश्रा ने भीष्ण ठंडी को देखते हुए अपने पंचायत बोबिल में 24 वृद्ध को चिन्हित कर कंबल वितरण किया गया। मौके पर उपस्थित अंचलाधिकारी सुबोध कुमार, मुखिया प्रतिनिधि सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उप मुखिया मिथिलेश कुमार, वार्ड सदस्य अमरजीत कुमार, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि दीपलेश पासवान, सी एल टी एस पांडव कुमार,रतुल कुमार मौजूद थे।