सासाराम रेलवे स्टेशन परिसर व कॉलोनियों में स्वच्छता को किया गया जागरूक

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

September 19, 2022

सासाराम रेलवे स्टेशन परिसर
सासाराम  :  डीडीयू रेल मंडल के सासाराम रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को स्टेशन परिसर में और ट्रेन के अंदर स्वच्छता रखने का संदेश दिया गया। डीआरएम राजेश कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में स्वच्छता संकल्प के साथ सासाराम रेलवे स्टेशन पर 16 सितंबर से 2 अक्टूबर 2022 तक मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के चौथे दिन डीडीयू मंडल के सासाराम स्टेशन के अलावे मंडल के विभिन्न स्टेशनों, रेल परिसरों, रेलवे काॅलोनियों में स्वच्छ वातावरण बनाने के लिए साफ-सफाई की गई, साथ ही स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत सासाराम रेलवे स्टेशन के साथ-साथ मंडल के अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी विशेष साफ-सफाई कराई गई एवं स्टेशन परिसर और गाड़ियों में स्वच्छता बनाये रखने के लिए रेल प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे इस स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की गई।
रेलवे कॉलोनियों में लोगों को किया गया जागरूक 
सासाराम रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे कालोनियों की साफ सफाई सुनिश्चित की गई और स्वच्छता के साथ साथ मलेरिया, डेंगू आदि बीमारियों से बचने के प्रति सचेत रहने के लिए लोगों को जागरूक किया गया और इनसे बचने के उपाय भी बताए गए। रेल सफाईकर्मियों द्वारा स्टेशन पर स्थित रनिंग रूम की साफ सफाई की गई। इसी प्रकार रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा रैली निकालकर स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए स्टेशन परिसर को साफ सुथरा रखने, प्लास्टिक की वस्तुओं से पर्यावरण को होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए एकल उपयोगी प्लास्टिक का उपयोग बन्द करने एवं कपड़े के थैले का उपयोग करने तथा स्वच्छता के प्रति अच्छी आदत डालने का संदेश दिया गया।
यात्रियों को किया गया जागरूक 
सासाराम रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों को जागरूक करने को लेकर साफ-सफाई रखने के लिए पोस्टर लगाए गए। जानकारी के अनुसार बता दें कि स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत अभियान के तहत रेलवे द्वारा स्वच्छता के बारे में यात्रियों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। अभियान के चौथे दिन पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेल मंडल के सासाराम स्टेशन पर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें साफ-सफाई की मशीनों, सफाई कर्मचारियों के सुरक्षा के उपकरणों की उपलब्धता, स्टेशन पर डस्टबिन की पर्याप्त उपलब्धता आदि पर भी विशेष ध्यान दिया गया।

देश-विदेश

होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »
तीसरे विश्व युद्ध

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका गहराई, तीन वैश्विक मोर्चों पर बढ़ा तनाव

मार्च 2026 के मध्य में वैश्विक राजनीति बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रही है। दुनिया के तीन बड़े क्षेत्रों में बढ़ते सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरे विश्व युद्ध

और पढें »
कच्चे तेल की कीमत

90 डॉलर से नीचे फिसली कच्चे तेल की कीमत, जानिए गिरावट के पीछे की तीन बड़ी वजहें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में हाल के दिनों में तेज गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो