मीडिया दर्शन चांद (कैमूर)।
सोमवार को चांद थाना क्षेत्र के अईलाय गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में आपसी विवाद में देखते देखते मारपीट हो गया। मारपीट की घटना में एक पक्ष से चार लोग घायल हो गए। जिनका स्थानीय चांद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया।
मुखिया संघ के बहकावे में ना आएं वार्ड सदस्य : गणेश चौधरी
बताया जाता है कि एक पक्ष के मुन्ना चौहान के पुत्र अनिल चौहान, सरिता देवी, चंद्रकला देवी, अंजली कुमारी, सविता देवी मारपीट में घायल हो गए जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है डॉक्टर का कहना है कि एक महिला सरिता देवी को ज्यादा चोट लगने के कारण बेहतर इलाज के लिए सदरअस्पताल कैमूर भभुआ के लिए रेफर कर दिया गया।