सरकारी स्तर पर दरभंगा में यह पहला व्यामशाला का अधिष्ठापन किया गया है। शहर के खूबसूरत हरिबोल तालाब के पश्चिमी और दक्षिणी कोने में घेराबंदी कर पर्दा युक्त महिलाओं के लिए यह जिम बनाया जा रहा है। इसके रखरखाव और संचालन के लिए 11 सदस्य महिला समिति का भी गठन किया गया है। वार्ड नंबर 21 की पार्षद मधुबाला सिन्हा सदस्य होंगी। नगर निगम इसका संचालन करेगा। वर्तमान में इसमें कोई शुल्क नहीं रखा गया है। समय-समय पर महिला पुलिस इसका निरीक्षण करती रहेगी। इस संदर्भ में पार्षद मधुबाला सिन्हा ने एसएसपी को भी इसकी सूचना दी है। नगर आयुक्त स्तर से भी प्रशासन को इसका ब्यौरा दिया गया है। मालूम रहे कि वर्तमान बोर्ड कार्यकाल का 9 जून आखरी दिन है। वार्ड नंबर 21 की पार्षद ने 14वें वित्त आयोग की राशि से 2019 में इसकी अनुशंसा की थी। कोरोना के कारण यह कार्य लंबित था। गुरुवार को कार्य प्रारंभ कर दिया गया।

चारा घोटाले में बड़ा कदम: बिहार सरकार करेगी 950 करोड़ की रिकवरी
बिहार के चर्चित चारा घोटाले का जिन्न एक बार फिर बाहर आ गया है। राज्य सरकार अब इस मामले में 950 करोड़ रुपये की वसूली के लिए कोर्ट जाने की