Chirag Paswan Vs Nitish Kumar: लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान हमेशा सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। इसके बाद अब चिराग ने लोकसभा चुनाव से पूर्व सीएम नीतीश कुमार की मुश्किलें बढ़ाने का प्लान बना लिया है। लोकसभा चुनाव 2024 के साथ ही 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए लोजपा रामविलास ने कमर कस ली है।
दरअसल, चिराग ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि लोजपा रामविलास 2020 के विधानसभा चुनाव की तरह 2024 और 2025 में भी नीतीश की पार्टी को नुकसान पहुंचा सकती है। लोजपा (रामविलास) के राज्य कार्यकारिणी की हाल ही में बैठक आयोजित की गई। इसमें यह फैसला लिया गया कि पार्टी राज्य के सभी लोकसभा और विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करेगी।
Chirag Paswan Vs Nitish Kumar: जानिए चिराग ने क्या कहा
हालांकि, इसके अलावा दोनों चुनावों में पार्टी की क्या रणनीति रहेगी, इस पर भी बात हुई है। पार्टी के मुखिया चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। जिस भी गठबंधन के पास जनाधार होगा, आगामी चुनावों में वे उसके साथ गठबंधन करेंगे। हालांकि, इशारों ही इशारों में उन्होंने साफ कर दिया कि वे एनडीए में शामिल होंगे।
बिहार: प्रेमिका से इश्क लड़ाने घर पंहुचा प्रेमी, गांव वालों ने पकड़कर कराई शादी
हम आपको बता दें,लोजपा में टूट होने पर अपने चाचा पशुपति पारस से हुए विवाद के बाद चिराग ने एनडीए छोड़ दिया था। चिराग पासवान की बीजेपी से नजदीकियां जगजाहिर हैं। उनके चाचा पशुपति पारस का गुट एनडीए में ही है, इसलिए वे अभी तक गठबंधन में नहीं आए हैं।