रांची : ईडी(ED) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बृहस्पतिवार को बुलाया है। जांच एजेंसी ने उन्हें अवैध खनन मामले में पूछताछ के लिए रांची स्थित कार्यालय में पेश होने को कहा है। अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी धन शोधन रोकथाम कानून के तहत हेमंत सोरेन का बयान दर्ज करना चाहती है। ईडी ने इससे पहले सोरेन के राजनीतिक सहयोगी पंकज मिश्रा और 2 अन्य स्थानीय बाहुबली बच्चू यादव और प्रेम प्रकाश को इस मामले में गिरफ्तार किया है।
सासाराम स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत के माध्यम से रेल यात्रियों को किया गया जागरूक
अधिकारियों के अनुसार जांच एजेंसी ने राज्य में अवैध खनन के संबंधित अपराधियों के जरिए 1000 करोड़ रुपए से अधिक के लेनदेन का माध्यम ढूंढ लिया है। वही सोरेन ने केंद्र सरकार पर एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। साथ ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार हमें परेशान कर रही है, और अपनी एजेंसियों का गलत दुरुपयोग कर रही है।