चेनारी। थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की दोपहर में हुए तेज बारिश में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मृत्यु हो गई। वहीं एक महिला बुरी तरह से झुलस गई। मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ गांव के बधार में सोहनी करने के दौरान आकाशीय बिजली गिर पड़ी जिसके कारण सोहनी कर रही दो महिलाओं की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि एक महिला पूरी तरह से घायल हो गई। बता दें कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तीनों महिलाओं को आनन-फानन में इलाज हेतु चेनारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया डॉक्टर ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया जबकि एक महिला को इलाज कर बेहतर इलाज हेतु सासाराम सदर अस्पताल में रेफर कर दिया।( महिलाओं की हुई मौत)
Read also : समस्तीपुर : लश शोभा यात्रा के साथ सुरु हुई गणेश पूजनोत्सव
मृतिका रामगढ़ निवासी निरंकार राम की पत्नी सुमित्रा देवी, सुरेंद्र राम की पत्नी सोनी देवी बताई जाती है। वहीं घायल महिला ददन राम की पत्नी प्रभावती देवी बताई जा रही हैं। मृत्यु की खबर सुनते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं रामगढ़ गांव में मातम छाई हुई है। वही घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया।( महिलाओं की हुई मौत)