बक्सर : चिंतामुक्त होकर उठायें त्यौहार का आनंद, दुर्गापूजा से पहले कराएं टीकाकरण 

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

September 16, 2022

Buxar

चिंतामुक्त होकर उठायें त्यौहार
बक्सर : समय हमेशा अपनी गति से चलता रहता है. एक बार फिर से त्यौहारों  का महीना आ चुका है, जिसकी शुरुआत शारदीय नवरात्र से होती है. हम अभी भी कोरोना संक्रमण महामारी से जूझ रहे हैं. ऐसे में पूजा के दौरान लोगों के एकजुट होने और समूह में पंडाल दर्शन, संक्रमण प्रसार को गति देने की संभावनाएं बढ़ा देगा. इसलिए त्यौहारों को आशंका मुक्त मनाने के लिए इस समय हम लोगों को सावधानी रखने की जरूरत है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राज किशोर सिंह ने समुदाय से अपील की है कि जिला प्रशासन के साथ-साथ जिला स्वास्थ्य समिति भी पूजा को ध्यान में रखते हुए लगातार टीकाकरण अभियान चला रही और लोगों को भी सतर्क रहने के लिए समय-समय पर जागरूक करती रहती है। ताकि पूजा से पहले ज्यादा से ज्यादा वंचित लाभार्थी टीकाकृत हो कर भयमुक्त मन से पूजा का आनन्द उठायें.
टीकाकरण के दोनों डोज सहित बूस्टर भी है जरूरी

Read also :  ई० मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी के जन्म दिन को अभियंता दिवस के रुप में आयोजन

डॉ. सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव में वैक्सीन की अहमियत अब किसी से छुपी हुई नहीं है. लेकिन कोरोना से सम्पूर्ण सुरक्षा पाने के लिए टीके की दोनों डोज के अलावा बूस्टर डोज लगाना भी बहुत जरूरी है. जिससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का पूरा विकास हो और हमारा शरीर संक्रमण का सामना कर सके. कोविड वायरस के खिलाफ विश्वभर में हो रहे शोधों और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने यह स्पष्ट किया है कि टीका लेने वालों में संक्रमित होने कि आशंका टीका नहीं लेने वालों की अपेक्षा काफी कम होती है. जहां पहले और दूसरे डोज़ से शरीर में कोरोना जीवाणु के खिलाफ एंटीबॉडी बनना और रोग प्रतिरोधक क्षमता का बढ़ना शुरू होता है. वहीं बूस्टर डोज़ से वह सुरक्षा चक्र पूरी तरह मुकम्मल होता है. इससे लंबे समय के लिए शरीर को कोरोना के साथ साथ दूसरे गंभीर और संक्रामक रोगों से भी सुरक्षा मिलती है. ऐसे में अगर एक भी डोज़ छूट जाए तो शरीर के सुरक्षा चक्र में रुकावट आ जाती है. उन्होंने कहा कि फ़िलहाल राज्य स्वास्थ्य समिति से दुर्गा पूजा के सन्दर्भ में अलग से कोई दिशा निर्देश नहीं प्राप्त हुआ है. लेकिन जिला स्वास्थ्य प्रशासन समुदाय को कोरोना से सुरक्षा के लिए दृढ संकल्पित है, इसलिए पिछली बार की तरह इस बार भी त्यौहारों के दौरान संक्रमण प्रसार को नियंत्रित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा.
करें सभी जरूरी सुरक्षा नियमों का पालन 
कोरोना काल में मास्क पहनना हर किसी के लिए जरूरी है. लेकिन दुर्गा पूजा में प्रतिमाओं व पंडालों के दर्शन के दौरान इसका उपयोग और शारीरिक दूरी के पालन की अनिवार्यता और अधिक बढ़ जाती है. साथ ही, बाजारों व दुकानों में खरीदारी के दौरान लोगों को शारीरिक दूरी के नियमों का भी पालन करना होगा. बाजारों में खरीदारी के लिए अनावश्यक भीड़ करना उचित नहीं है. वहीं, बस या अन्य सार्वजनिक वाहन में सवारी करने के दौरान भी मास्क व शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना होगा.

देश-विदेश

भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »
तीसरे विश्व युद्ध

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका गहराई, तीन वैश्विक मोर्चों पर बढ़ा तनाव

मार्च 2026 के मध्य में वैश्विक राजनीति बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रही है। दुनिया के तीन बड़े क्षेत्रों में बढ़ते सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरे विश्व युद्ध

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो