बक्सर : नदांव पंचायत को टीबी मुक्त बनाने के लिए जिला यक्ष्मा केंद्र व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने की जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

September 7, 2022

Buxar

नदांव पंचायत को टीबी
बक्सर :  जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में जिला यक्ष्मा केंद्र ने रणनीति के तहत कार्य आरंभ कर दिया है। इस क्रम में जिला यक्ष्मा केंद्र व सदर प्रखंड के स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिसकी अध्यक्षता नदांव पंचायत की मुखिया पिंकी देवी ने की। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को स्वास्थ्य विभाग के संकल्प के संबंध से अवगत कराया गया। पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में यह कार्य नदांव से ही शुरू किया जा रहा है। जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका अहम होगी। पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि जिसमें पंचायत की मुखिया, वार्ड सदस्य और पंच-सरपंचों को भी इस अभियान में शामिल किया जा रहा है। जिनके माध्यम से पंचायत के घर-घर में लोगों को राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाई जाएगी। मौके पर सदर प्रखंड के स्वास्थ्य प्रबंधक प्रिंस कुमार सिंह, एसटीएलएस कुमार गौरव, एसबी राहुल कुमार, एएनएम सुमित्रा कुमारी और पंचायत की सभी आशा कार्यकर्ताएं शामिल रहीं।(नदांव पंचायत को टीबी)
आशा करेंगी टीबी मरीजों की पहचान
इस दौरान एसटीएलएस कुमार गौरव ने आशा कार्यकर्ताओं को टीबी के लक्षणों की पहचान की जानकारी दी। साथ ही, उन्हें टीबी मुक्त पंचायत बनाने की दिशा में उनकी भूमिका से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 13 से 15 सितंबर तक नदांव पंचायत की सभी आशा अपने अपने इलाके के सभी घरों का सर्वे करेंगी। जिसमें उन्हें खांसी और टीबी के लक्षणों वाले मरीजों को चिह्नित करना है। उसके बाद उन लोगों से सुबह में बलगम संग्रहित  कर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) के माध्यम से जिला यक्ष्मा केंद्र में भेजा जाएगा। जांच में यदि किसी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो उनका नोटिफिकेशन कर उनका इलाज एचडब्ल्यूसी के स्तर से कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि एचडब्ल्यूसी को टीबी की दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। ताकि, मरीजों की पुष्टि होने के बाद उनको इलाज की सुविधा के साथ दवा  पंचायत स्तर पर ही मिल सके। इस बीच पॉजिटिव मरीजों के परिवार के एक-एक व्यक्ति की जांच कर टीपीटी के तहत उनका इलाज किया जाएगा।(नदांव पंचायत को टीबी)

Read also :  गोह : भूमि विवाद  को लेकर दो पक्षों में मारपीट एक महिला  समेत दो जख्मी

लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करने का मुखिया ने दिया आश्वासन 
इस क्रम में अभियान की सभी बातों को जानने के बाद मुखिया पिंकी देवी ने कहा कि जब हम छोटे थे, तब किसी को टीबी होने पर लोग उसे दूरी बना लेते थे। पहले टीबी को अभिशाप  समझा जाता था। यहां तक कि इलाज के अभाव में कितने लोगों ने अपनी जान गंवाई है। लेकिन, अब सरकार टीबी मरीजों का नि:शुल्क इलाज कर रही है। जो अपने आप में सराहनीय है। लोगों को इलाज के लिए दर-दर की ठोकरें नहीं खानी पड़ रही है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग व जिला यक्ष्मा केंद्र के अधिकारियों को टीबी उन्मूलन अभियान में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह स्वयं टीबी मरीजों के घरों में जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। ताकि, लोगों में टीबी के प्रति जानकारी बढ़े और वो अपना इलाज बेझिझक कराने के लिए आगे आएं।(नदांव पंचायत को टीबी)

देश-विदेश

भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »
तीसरे विश्व युद्ध

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका गहराई, तीन वैश्विक मोर्चों पर बढ़ा तनाव

मार्च 2026 के मध्य में वैश्विक राजनीति बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रही है। दुनिया के तीन बड़े क्षेत्रों में बढ़ते सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरे विश्व युद्ध

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो