ओबरा: चौबीस घंटे से लापता एक मासूम का शव नहर से बरामद किया गया है। नहर से मासूम का शव बरामद होते ही घर में कोहराम मच गया। मामला ओबरा थाना क्षेत्र के कुराईपुर गांव की है। मृतक ढाई वर्षीय शुभम कुमार रफीगंज थाना क्षेत्र के बवर गांव निवासी सकलदीप कुमार का बेटा था।वह उक्त गांव में रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी मां के साथ अपने मामा के घर आया था। रविवार को वह घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक गायब हो गया। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई अता पता नहीं चला।बच्चे के गुमशुदा होने की आशंका पर उसके ननिहाल वालों ने सोशल मीडिया पर भी उसकी तस्वीर वायरल किया।
कश्मीर से कन्याकुमारी राष्ट्रव्यापी संकल्प यात्रा पहुँची भोजपुर जय मगल सिह चरपोखरी भोजपुर
सोमवार की सुबह नहर में डूबने का संदेह होने पर नहर को बंद कर खोजबीन शुरू कर दी गई। इसी दौरान मनोरा गांव के पास मासूम का शव नहर में तैरते हुए मिला। घटना के बाद मृतक की मां रंजती देवी तथा अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। कुछ लोगों का मानना है कि खेलने के क्रम में किसी तरह नहर में गिर गया होगा जिसके कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। वहीं कुछ लोग मासूम की हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की भी आशंका व्यक्त कर रहे हैं।