पटना डेस्क: बिहार की शादी से आए दिन अजीबोगरीब मामले सामने आते रहते हैं और एक बार फिर बिहार की शादी में एक अजीबोगरीब घटना हुई WTC Final: WTC फाइनल नहीं खेलेंगे टीम इंडिया के ये 3 धुरंधर खिलाड़ी, कप्तान रोहित के सामने खड़ी हुई बड़ी मुश्किलेंहै। जहां बारातियों द्वारा दुल्हन से डांस करवाने की मांग ने सभी को चौंका दिया।
दरअसल, बरातियों ने कहा कि दुल्हन को स्टेज पर डांस कराओ। इसके बाद शादी का मंडप युद्ध के स्थल में तब्दील हो गया। लडकी वालों और बारातियों के बीच जमकर मारपीट हुई थी, जिसमें कई महिलाएं समेत दर्जनों लोग घायल हो गए. शादी में हुए इस वाकये से नाराज दुल्हन ने फेरे लेने से इंकार कर दिया है, जिसके बाद शादी भी अटक गई थी।
फिल्मी स्टाइल में दुल्हन ने प्रेमी से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
बता दें, यह मामला बिहार के भोजपुर का है। भोजपुर जिले के बिहिया में देर रात उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। जब जयमाला के बाद बरातियों ने दुल्हन को नचाने की डिमांड कर दी। इस विवाद में पहले बहस, फिर गाली-गलौज और आखिर में लडकी और लड़के वालों के बीच जमकर मारपीट हुई. शादी में अफरातफरी मच गई। बरातियों ने लड़की की महिला संबंधियों तक को पीट दिया। इससे नाराज होकर दुल्हन ने सात फेरे लेने से इनकार कर दिया।
बिहार विधानसभा में वादे से मुकरे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, अपने विधायक ने उठाई आवाज़!
बता दे, आरा के डाक बंगला चौक के पास बक्सर से बारात आई थी। रात करीब 11:00 बजे जयमाल की रस्म हुई और थोड़ी देर बाद फेरे होने वाले थे। लेकिन उससे पहले बारातियो ने दुल्हन से डांस की फरमाइश कर दी। जिसके बाद यह बात लड़के वालों को हजम नहीं हुई और उन्होंने ऐसा करने से साफ मना कर दिया। जिसके बाद दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई और दुल्हन ने शादी करने से साफ मना कर दिया।