पटना डेस्क: एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने अपने पति के ऊपर ही कई गंभीर आरोप लगाया है। साथ उसने दावा किया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ। जिसके बाद पुलिस ने 5 ससुराल वाले को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने पीड़िता की पूरी बात भी सुनी है।
दरअसल, पूरा मामला मुरादाबाद का है। जहां पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी कुछ साल पहले पास के गांव में रहने वाले युवक से हुई थी। परिवार ने काफी दहेज दिया था। लेकिन, फिर भी ससुराल वाले आए दिन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और दहेज ना देने पर उसके साथ काफी मारपीट भी की जाती थी।
बिहार: बहन की लव स्टोरी में हीरो बना भाई, परिवार के खिलाफ जाकर प्रेमी से कराई शादी!
इसके साथ ही पत्नी ने अपने पति पर आरोप लगाया कि उसके पति को पोर्न फिल्म देखने की गंदी आदत है और वह उसी तरह से अश्लीलता की हदें पार करके संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता हैं। पीड़िता ने यह भी बताया कि अगर वह मना करती है तो उसका पति उसे काफी मारता पीटता है। जिसमें उसके सास, ससुर और ननद भी काफी साथ देते हैं।
महिला ने बताया कि उसके परिवार वालों ने जब उससे दोबारा दहेज की मांग की और उसके मायके वालों ने मना कर दिया तो पति ने उसे तीन तलाक देकर छोड़ दिया है। जिस वजह से अब वह दरबदर भटक रही है। उसे इंसाफ चाहिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है और कुछ ससुराल वालों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही मामले की छानबीन भी हो रही है।