RANCHI : रांची में सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप हटाने की मांग को लेकर आज सिरमटोली बचाओ मोर्चा के नेतृत्व में रांची बंद बुलाया गया है। मोर्चा ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा देने वाले छात्र, एंबुलेंस और दवा दुकानें इस बंद से प्रभावित नहीं होंगी।
बंद का उद्देश्य सिरमटोली सरना स्थल और पारंपरिक सरहुल शोभायात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसको सफल बनाने के लिए मोर्चा ने रांची के नागरिकों से शांतिपूर्ण सहयोग की अपील की है।(सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप हटाने)
रांची: आयुष्मान योजना में 1 करोड़ रुपये की हेराफेरी
शनिवार सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर चक्का जाम किया जाएगा। मोर्चा ने व्यापारिक संगठनों और वाहन चालकों से समर्थन की अपील की है। इस संबंध में झारखंड चेंबर, अंजुमन इस्लामिया, रोस्पा टावर दुकानदार संघ, ऑटो रिक्शा चालक संघ, बस चालक संघ और मेन रोड दुकानदार सहयोग समिति को पत्र लिखकर सहयोग मांगा गया है।
शहर में इस बंद को लेकर प्रशासन भी सतर्क है, जबकि स्थानीय लोग इस मुद्दे पर अलग-अलग राय रख रहे हैं।