बड़ी ख़बर: बिहार में सीएम नीतीश कुमार बीजेपी के लिए लगातार मुश्किलें बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि वह मोदी सरकार को लोकसभा चुनाव में हटाना चाहते हैं। सीएम नीतीश कुमार लगातार कई राज्यों के मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने नवीन पटनायक से मुलाकात की थी, जबकि आज उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की है।
IPL Dream 11: बिहार के नाई ने आईपीएल ड्रीम 11 में पैसा लगाकर जीता एक करोड़ रूपये!
एक रिपोर्ट के अनुसार आज सीएम नीतीश ने हेमंत सोरेन के मिलने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि देश हित के लिए एकजुट होकर हम काम करेंगे। अपने इस मुहिम के तहत नीतीश कुमार रांची पहुंचे थे। रांची एयरपोर्ट पर जेडीयू कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वही रांची पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की।
Namrata Malla: भोजपुरी अभिनेत्री नम्रता मल्ला ने दिखाया बिंदास अंदाज, फैंस के दिलों पर चलाई छूरियां
इस दौरान मंत्री संजय झा और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी साथ थे। हेमंत सोरेन से मिलकर विपक्षी दलों को एकजुट करने की पहल की गई। बिहार और झारखंड सीएम के मुलाकात के बाद साझा प्रेस वार्ता की गई, जिसमें दोनों नेताओं ने मीडिया से बातचीत की। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जब हम एकजुट होकर काम करेंगे तब आगामी लोकसभा चुनाव में परिणाम देख लीजियेगा। जो परिणाम सामने आएंगे उसे देख देश का इतिहास अक्षुण्ण रहेगा।